विज्ञापन

अमेरिका की ठंडी सड़कें देख 'देसी छोरे' का घूमा दिमाग, वीडियो डाल दिखाई तरक्की की असली तस्वीर!

क्या आपने कभी सोचा है कि, सड़कें तपती धूप में भी ठंडी कैसे रह सकती हैं? अमेरिका में रह रहे एक भारतीय शख्स, सचिन सिंधु ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

अमेरिका की ठंडी सड़कें देख 'देसी छोरे' का घूमा दिमाग, वीडियो डाल दिखाई तरक्की की असली तस्वीर!
बिना सनशेड के पार्क हो रहीं गाड़ियां, भारतीय शख्स ने दिखाई विदेशी सड़कों की हरियाली
Instagram/sachhsin

Green Cities Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिका में रह रहे एक भारतीय शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने वहां की सड़कों का नजारा दिखाते हुए बताया कि असली 'स्मार्ट सिटी' वह नहीं जहां ऊंची इमारतें हों, बल्कि वह है जहां सड़कों पर सूरज की तपिश नहीं, सिर्फ पेड़ों की छांव हो. सचिन का यह देसी अंदाज वाला वीडियो अब भारत में शहरी प्लानिंग और पर्यावरण को लेकर एक नई बहस छेड़ चुका है. लोग पूछ रहे हैं, 'हम तरक्की कर रहे हैं या खुद का गला घोंट रहे हैं?'

ये भी पढ़ें:-पोलिश महिला ने बताया भारत क्यों है बेस्ट? इन 3 सुविधाओं ने जीत लिया दिल, वीडियो वायरल

उन्होंने दिखाया कि कैसे विकसित देशों में सड़कों को 'कंक्रीट का जंगल' बनाने के बजाय असली जंगल की तरह सजाया जाता है. सचिन सिंधु नाम के एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो इस वक्त चर्चा का केंद्र बना हुआ है. वीडियो में सचिन अमेरिका की उन सड़कों को दिखा रहे हैं, जहां पेड़ों की इतनी घनी चादर है कि सूरज की रोशनी जमीन को छू तक नहीं पाती. उन्होंने बड़े ही देसी और सीधे अंदाज में समझाया कि वहां कारों की पार्किंग से लेकर साइकिल ट्रैक तक, सब कुछ पेड़ों की छांव तले है.

तरक्की के नाम पर पेड़ों को काटना कब तक? (Why cutting trees)

सचिन का कहना है कि हमें ये गलतफहमी पाल रखी है कि शहर बसाने के लिए पेड़ों को काटना जरूरी है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, अगर विकास का मतलब पेड़ काटना होता, तो दुनिया के सबसे अमीर और विकसित देश सबसे पहले अपने पेड़ साफ करते, लेकिन हकीकत इसके उलट है. वहां शहरों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि सड़कें 'फॉरेस्ट' यानी जंगल जैसी महसूस होती हैं. लोग गाड़ियों में सनशेड लगाने के बजाय कुदरती छांव का लुत्फ उठाते हैं.

ये भी पढ़ें:-क्या है 'मीठी जाल'? जिसे कहते हैं राजस्थान का देसी AC, तपते रेगिस्तान में दे रहा है ठंडी हवा का तोहफा

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Viral Social media Reaction)

इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के जख्मों पर नमक छिड़क दिया है. कमेंट सेक्शन में लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. किसी ने लिखा, 'हमारे यहां तो पहले पेड़ काटते हैं और फिर गर्मी लगने पर हाय-तौबा मचाते हैं'. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि, 'असली शहरी विकास वही है जिसमें पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों के लिए ठंडी जगह हो'. लोगों ने सचिन की बात से इत्तेफाक रखते हुए कहा कि, 'भारत के शहरों को अब इस 'ग्रीन मॉडल' की सख्त जरूरत है'.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urban Planning, Sachin Sindhu Viral Video, Green Cities, India Vs US Roads, Sustainable Development, Indian Cities, Green Cover, Development, Pedestrian Friendly Spaces, Urban Development
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com