England Vs Pakistan: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट (Eng Vs Pak 1st Test) मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 326 रन बनाए और फिर इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में कामयाब रहे. पाकिस्तानी गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज सरेंडर करते नजर आए. पाकिस्तान ने 20 ओवर के अंदर ही इंग्लैंड के 4 विकेट चटका लिए. मोहम्मद अब्बास (Mohammad Abbas) ने शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. मोहम्मद अब्बास (Mohammad Abbas) ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को शानदार तरीके से बोल्ड मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है.
5 ओवर में इंग्लैंड (England Cricket Team) 12 रन पर अपने 2 विकेट खो चुका था. बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पारी संभालने के लिए आए. मोहम्मद अब्बास (Mohammad Abbas) ने उनको आउट स्विंग बॉल डाली. स्टोक्स (Ben Stokes) ने आगे बढ़कर डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन बॉल बल्ले के पास से निकली और स्टम्प्स उड़ा गई. बोल्ड होने के बाद बेन स्टोक्स हैरानी भरी नजरों से देखने लगे. जो रूट (Joe Root) भी हैरान रह गए कि इस गेंद पर कोई कैसे बोल्ड हो सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखें Video:
We have lost three early wickets against the new ball.
— England Cricket (@englandcricket) August 6, 2020
Scorecard/Clips: https://t.co/q1IXtTZFvR#ENGvPAK pic.twitter.com/LZX1S7k6KP
इंग्लैंड ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर रोरी बर्न्स (4) का विकेट गंवा दिया जो शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर पगबाधा आउट हुए. मोहम्मद अब्बास ने डोम सिबले (8) और स्टार बल्लेबाज बेन स्टोक्स (0) को सस्ते में पवेलियन भेजा. वहीं कप्तान जो रूट को यासिर शाह ने विकेट के पीछे लपकवाया जो 14 रन ही बना सके.
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर ओली पोप 46 और जोस बटलर 15 रन बनाकर खेल रहे थे. वहीं पाकिस्तान की पारी का आकर्षण मसूद की मैराथन बल्लेबाजी रही. उन्होंने 470 मिनट तक क्रीज पर डटे रहकर 319 गेंदों का सामना किया और 18 चौकों तथा दो छक्कों की मदद से 156 रन बनाये. उन्होंने शादाब खान के साथ 105 रन की साझेदारी भी की.
(इनपुट-भाषा से भी...)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं