विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2023

नशे में कर्मचारी ने बॉस को भेजा ऐसा मैसेज, अब धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

हाल ही में नशे की हालत में एक कर्मचारी ने अपने बॉस को एक मैसेज भेज दिया, जिसमें कर्मचारी ने ऐसी-एसी बातें लिख डाली कि, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.

नशे में कर्मचारी ने बॉस को भेजा ऐसा मैसेज, अब धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
कर्मचारी द्वारा बॉस लिखा मैसेज इंटरनेट पर वायरल.

Boss Receives Late Night Drunk Text From Employee: कहते हैं नशे की हालत में कोई भी ऐसा गंभीर काम नहीं करना चाहिए, जो कि आपके ऑफ‍िस का हो या फिर व्यक्तिगत हो, लेकिन बावजूद इसके कई लोग ऐसे भी हैं, जो कि नशे की हालत में ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिसका पछतावा उन्हें बाद में होता. हाल ही में एक ऐसा ही मैसेज का स्‍क्रीनशॉट (WhatsApp messages go viral) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर आप में से कई लोग कर्मचारी द्वारा लिखी बातों से वास्ता रखने लगेंगे. दरअसल, एक कर्मचारी (Employee) ने नशे की हालत में अपने बॉस (Boss) को ऐसा मैसेज भेज डाला, जिसे पढ़कर अब लोग कर्मचारी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

यहां देखें पोस्ट

हाल ही में नशे की हालत में एक कर्मचारी ने अपने बॉस (Boss Receives Drunk Text from Employee) को एक मैसेज भेज दिया, जिसमें कर्मचारी ने ऐसी-एसी बातें लिख डाली कि, लोग देखकर हैरान रह गए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर जैसे ही बॉस ने मैसेज के इस स्‍क्रीनशॉट शेयर किया, वो धड़ल्ले से वायरल हो गया. वायरल मैसेज के स्‍क्रीनशॉट पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए ऐसे सहयोगी बॉस के साथ काम करने की इच्‍छा तक जता चुके हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'पूर्व प्रेमिका से नशे में संदेश मिलना ठीक है, लेकिन क्या आपको कभी नशे में ऐसे संदेश मिले हैं?' 4 अगस्त को शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 230.4K लोग देख चुके हैं, जबकि 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है. 

वायरल मैसेज के स्‍क्रीनशॉट में कर्मचारी ने लिखा है, 'बॉस मैं नशे में हूं. पर हमेशा कहता हूं कि, आपने मुझ पर विश्वास जताया. इसके लिए शुक्रिया. एक अच्‍छा मैनेजर मिलना एक अच्‍छी कंपनी मिलने से ज्‍यादा मुश्क‍िल है. मैं लकी हूं. इसके लिए खुद को एप्र‍िश‍िएट कर सकता हूं.' पोस्ट पर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सच में आप अद्भुत लीडर होंगे.' इस पर जवाब दिया गया कि, ' मेरे पास एक अद्भुत टीम है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सपने जैसा.' इस पर जवाब दिया गया है कि, 'मुझे यह रात 2 बजे मिला इसलिए यह एक सपने जैसा लगा. हाहा. मेरा दिन बना दिया.'

ये भी देखें- तमन्ना, वाणी और फातिमा एक साथ हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drunk Employee, Viral Tweet, Drunk Text, Boss, Boss And Employee Chat, Boss And Employee Funny, Boss And Employee Talk, Boss And Employee Viral Chat, Boss And Employee Viral Talk, Boss And Employee, Boss Employee Chat, Boss Employee, Employee Drunk Texts Boss, Twitter Viral, Boss Receives Drunk Text From Employee, Text To Boss, Drunk Employee Text To Boss, Main Nashe Mein Hoon, Screenshot, Leadership, नशे में धुत कर्मचारी, कर्मचारी, वायरल मैसेज, Viral Msg
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com