सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इन दिनों सिर्फ दो लोगों की ही बात हो रही है, तो वो है स्काउट और लव. वो भाई-बहन जिनके रिश्ते पर बात खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. इन दिनों हर तरफ बात हो रही है सिर्फ गेमिंग स्टार स्काउट उर्फ तन्मय सिंह की. इंस्टाग्राम पर 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले और गेमिंग की दुनिया में अपना नाम बनाने वाले ओपी के आलीशन घर की भी खूब चर्चा हो रही है.
स्काउट का आलीशान घर
स्काउट ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने अपना पुराना घर और नया घर दिखाया है. इस वीडियो में उन्होंने अपने नए घर का हर कोना दिखाया है, उनके घर में प्राइवेट लिफ्ट से लेकर के, गेमिंग जोन के साथ ही हर कोने में लग्जरी और मॉर्डन डिजाइन से सजा हुआ है.
इस वीडियो में स्काउट ने अपना पुराना घर दिखाया है, जहां पर उनका गेमिंग जोन भी शामिल था. उन्होंने वीडियो में बताया कि 3 साल तक उन्होंने इसी घर में अपनी जर्नी की है. उस घर में उन्होंने अपना एक गेमिंग कॉर्नर भी बना रखा था.
नए घर के हर कोने में लग्जरी
स्काउट ओपी का नया घर लग्जरी से भरा हुआ है. उनके नए घर में कदम रखते ही ग्रैंड एंट्रेंस के साथ पार्किंग का एरिया भी नजर आता है, जहां पर स्काउट की पीली मस्टैंग खड़ी होती है. इसके बाद खूबसूरत सा घर का गेट है, जिस पर कोड से एक्सेस होता है. पहले फ्लोर में हॉल, ओपन किचन, मंदिर और मम्मी-पापा का बेडरूम है. इसके साथ हाल में उनके डॉगी लूफी का बेड भी है. यहां एक ऐसा दरवाजा भी है, जो वॉशरूम में जाता है. स्काउट इसे मजाक में ‘खुफिया वॉशरूम' कहते हैं.
स्काउट ने अपना किचन भी दिखाया जो मॉर्डन तरीके से बना है. किचन में हर तरह के अपलॉयंस मौजूद हैं. लेकिन खाना पीछे वाले किचन में बनता है, जो स्काउट ने वीडियो में दिखाया. सफेद रंग की डाइनिंग टेबल पर ग्रे वेलवेट कुर्सियां, शाइनिंग ग्रे कैबिनेट्स और खूबसूरत क्रिस्टल लाइटिंग इस जगह को रॉयल लुक देती है. ग्राउंड फ्लोर पर 2 रूम हैं.
इसके बाद स्काउट ने अपने घर का फर्स्ट फ्लोर दिखाया है, जिसमें दो गेस्ट रूम बनाए गए हैं, जिसमें से एक में बड़ा सा जैकूजी मौजूद है. इस फ्लोर पर स्काउट का रूम और शानदार वॉक इन क्लोजेट और ड्रेसिंग रूम भी है. कांच की बड़ी-बड़ी शेल्प वाली अलमारियां, एलईडी लाइटिंग इस जगह को एक लग्जरी रूम बनाती हैं.
इसके बाद घर का आता है, सबसे इंट्रेस्टिंग एरिया जो स्काउट के घर का सबसे दिलचस्प हिस्सा है, जिसमें उनके गेमिंग जोन से लेकर के बड़ा सा होम थिएटर भी मौजूद है. इसके अलावा होम थिएटर में बड़ी सी प्रोजेक्शन स्क्रीन, मस्टर्ड रंग की लेदर सीटें और बार काउंटर भी मौजूद है. दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए स्काउट ने पूरी तैयारी कर ली है. इसके साथ ही स्काउट मे अपना एक गेमिंग स्टूडियो भी बनाया है. इसकी दीवारों पर डार्क फिनिश और सफेद एलईडी लाइट्स इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देती हैं. अंदर अल्ट्रा-वाइड मॉनिटर्स, RGB लाइटिंग वाला गेमिंग पीसी, प्रोफेशनल माइक और शूटिंग के लिए सॉफ्टबॉक्स लाइट्स मौजूद हैं. एनीमे फिगरिन्स इस हाईटेक सेटअप में स्काउट की पर्सनल पसंद का तड़का लगाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं