Bigg Boss 20: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हो रही है. दोनों के बीच की दोस्ती, नजदीकियां और फिर आई दूरियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. अब शो के नए प्रोमो में स्काउट ओपी एक बार फिर लव गिल को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने गूल्लू के साथ बातचीत में लव के साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया और बताया कि किस तरह लव उनका ख्याल रखती थीं. इस दौरान स्काउट ने कुछ ऐसी बातें भी कहीं, जिन्हें सुनकर गूल्लू हंसने लगे और फैंस हैरान हैं.
लव गिल करती थीं स्काउट ओपी का पूरा ख्याल
शो के नए प्रोमो में स्काउट ओपी गूल्लू से बातचीत करते हुए कहते हैं कि उन्होंने एक इंसान के पीछे अपना काफी समय बर्बाद किया है. वह बताते हैं कि जब उनकी और लव की दोस्ती अच्छी थी, तब लव उनकी रोजमर्रा की जरूरतों का पूरा ध्यान रखती थीं. वह समय पर खाना खाने की याद दिलाती थीं और सुबह उठाती भी थीं.
स्काउट ने यह भी बताया कि लव उनके बालों में तेल लगाती थीं. इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लव ने उनके अंडरगारमेंट्स तक धोए हैं. उनकी यह बात सुनकर गूल्लू भी हंसने लगते हैं. स्काउट ने बताया कि दोनों अक्सर एक ही जगह बैठकर काफी समय बिताते थे.
#ScoutOP ke saare raaz #Gullu ke saamne khul rahe hain Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/gQkheDhSpM
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 25, 2026
लव की नकल करते दिखे स्काउट
बातचीत के दौरान स्काउट ओपी ने लव के पुराने व्यवहार को अपने अंदाज में दोहराने की कोशिश भी की. उन्होंने बताया कि लव कई बार उन्हें लगातार देखती रहती थीं. स्काउट ने गूल्लू को समझाते हुए कहा कि वह करीब 30-30 सेकंड तक उन्हें देखती रहती थीं.
उन्होंने अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि उन्होंने एक इंसान को अपनी जिंदगी में इतनी अहमियत क्यों दी. उनकी बातों से साफ नजर आया कि वह इस दोस्ती के पुराने अनुभवों को लेकर अब भी नाराज हैं.
गुस्से में स्काउट ने क्यों काटे थे अपने बाल?
इस बातचीत में स्काउट के सिर के बाल काटने वाला मामला भी सामने आया. उन्होंने बताया कि उस समय उनका गुस्सा काफी बढ़ गया था. वह इतने परेशान थे कि उन्हें लगा अपने बाल काटने से शायद उनका गुस्सा कम हो जाएगा. इसी बात को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जिंदगी में उन्हें कितना ट्रॉमा मिला है.
बता दें कि स्काउट और लव दोनों पहले अपने रिश्ते को लेकर सफाई दे चुके हैं. दोनों ने रिलेशनशिप की बात से इनकार किया था. वहीं, स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी भी इस दोस्ती को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं.
यह भी पढ़ें | काजी तौकीर ने कभी बना ली थी सलमान खान जैसी बॉडी, इन छह फोटो में सिंगर की मस्कुलर बॉडी देख फैंस को नहीं होगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं