विज्ञापन

हाइक मांगने गया था, नौकरी ही चली गई! Appraisal मीटिंग में टेकी के साथ हुआ बड़ा खेल, पोस्ट वायरल

एक टेक कर्मचारी सैलरी हाइक की उम्मीद में अप्रेजल मीटिंग में गया, लेकिन उसे अचानक इस्तीफा देने के लिए कहा गया. इस चौंकाने वाली घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, जहां लोग उसे सही कदम उठाने की सलाह दे रहे हैं.

हाइक मांगने गया था, नौकरी ही चली गई! Appraisal मीटिंग में टेकी के साथ हुआ बड़ा खेल, पोस्ट वायरल
हाइक की उम्मीद में गया था टेक कर्मचारी, appraisal मीटिंग में मिला इस्तीफा देने का आदेश

कई बार नौकरी में अप्रेजल का समय उम्मीदों से भरा होता है, लेकिन एक टेक कर्मचारी के लिए यही पल झटका बन गया. सैलरी बढ़ाने की बात करने गया यह कर्मचारी तब हैरान रह गया जब उसे सीधे इस्तीफा देने के लिए कहा गया. अब यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

एक कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले टेक कर्मचारी ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से अपने सैलरी हाइक का इंतजार कर रहा था. आखिरकार जब अप्रेजल मीटिंग हुई, तो उसे उम्मीद थी कि उसकी सैलरी बढ़ेगी. लेकिन, मीटिंग में उसे कहा गया कि वह इस्तीफा दे दे और नई नौकरी तलाश करे. कंपनी का कहना था कि जिस सेमीकंडक्टर कंपनी के लिए वह काम कर रहा है, वह उसकी पैरेंट कंपनी को उतना भुगतान नहीं कर रही जितना उसे सैलरी दी जा रही है. इसी वेतन असमानता को वजह बताकर उसे हटाने का फैसला लिया गया.

Add image caption here

Add image caption here

कर्मचारी ने क्या कहा?

कर्मचारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, मैं हाइक की बात करने गया था, लेकिन मुझे कहा गया कि मैं रिजाइन कर दूं. यह मेरे लिए पूरी तरह से अप्रत्याशित था. उसने साफ किया कि वह खुद से इस्तीफा नहीं देना चाहता और जानना चाहता है कि वह कैसे बेहतर सेवरेंस (Severance Package) पा सकता है.

सोशल मीडिया पर लोगों की सलाह

इस घटना के बाद कई लोगों ने उसे सलाह दी. एक यूजर ने कहा कि खुद से रिजाइन करने से नुकसान हो सकता है, बेहतर है कंपनी से लिखित में बात करें. कई लोगों ने कहा, कि पहले अपने कॉन्ट्रैक्ट और नियमों को ध्यान से समझें. कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि कंपनी खुद निकाले तो सेवरेंस मिलने के चांस ज्यादा होते हैं. सेवरेंस जरूरी है? इस पर एक यूजर ने दावा किया कि आमतौर पर नोटिस पीरियड या कम से कम एक महीने की सैलरी मिलती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: साड़ी पहनकर वोटर्स का स्वागत कर रहा रोबोट! तमिलनाडु चुनाव में दिखा अनोखा नजारा - देखें Video

नौकरी चाहिए तो पूरी सच्चाई मत बताइए! रिक्रूटर ने बताईं 4 सीक्रेट बातें, जो इंटरव्यू में कभी नहीं बतानी चाहिए

दुबई की 23 साल की लड़की का Acne Transformation वायरल, बिना दवा सिर्फ 2 बदलाव से बदल गई स्किन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tech Layoff, Appraisal Meeting Shock, Salary Hike Denied
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com