विज्ञापन

गूगल-मेटा से नौकरी जाने के बाद अमेरिका छोड़ रहा इंडियन कपल, कहा- '14 सालों की मेहनत 40 मिनट में खत्म'

इंस्टाग्राम पर एक टेक कपल ने दावा किया है कि 14 साल गूगल और मेटा में नौकरी करने के बाद अब वो यूएस छोड़ रहे हैं. उनकी प्लानिंग इंडिया वापस आने की नहीं है, बल्कि कुछ ऐसा करने की जो उन्होंने अभी तक नहीं किया है.

गूगल-मेटा से नौकरी जाने के बाद अमेरिका छोड़ रहा इंडियन कपल, कहा- '14 सालों की मेहनत 40 मिनट में खत्म'
'फिर वही सब नहीं करना' कहकर यूएस छोड़ रहा टेक कपल, पहले गूगल और मेटा जैसी बड़ी कंपनी में करते थे काम
Instagram@theaidya

Viral Video: पिछले 14 साल से गूगल और मेटा में काम कर रहे इंडियन एनआरआई कपल को जब अचानक नौकरी से निकाल दिया गया तो वे अमेरिका छोड़ने पर मजबूर हो गए. 9 घंटे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सामान पैक करने की तस्वीर शेयर करते हुए सोनम और अंकुर ने लिखा, 'आज घर बदलने का दिन है. समझ नहीं आ रहा कि मुझे खुश होना चाहिए या दुखी. इस जिंदगी को बनाने में हमें 14 साल लगे. लेकिन, ये सब सिर्फ 40 मिनट में ट्रक पर लोड हो गया. बस देखते ही देखते गैराज खाली हो गया. यह देखकर थोड़ी तकलीफ हो रही है.'

दूसरी नौकरी क्यों नहीं ढूंढी?

अपनी प्लानिंग के बारे में बात करते हुए इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इसमें वे कह रहे हैं, 'कुछ समय पहले तक हमारी जिंदगी वैसी ही थी जैसी आप उम्मीद करते हैं. टेक में करियर, छोटे बच्चे, स्कूल, डेकेयर, एक्टिविटीज, मीटिंग्स, कैलेंडर. और फिर, हम दोनों की नौकरी चली गई. अचानक, हमारे पास वह चीज आ गईं जो बहुत समय से नहीं थी. वो था समय. हर किसी को उम्मीद थी कि हम नौकरी ढूंढना शुरू करेंगे और हम ऐसा कर भी सकते थे. लेकिन हम फिर से वही सब नहीं करना चाहते थे. हम कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं.'

क्या इंडिया वापस आ रहे हैं?

कपल ने आगे कहा, 'अगली बड़ी टेक जॉब ढूंढने के बजाय, हम बच्चों को साथ लेकर देश छोड़कर जा रहे हैं. हम अपने दोनों बच्चों को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने के लिए ले जा रहे हैं और एक बार के लिए हम खुद को समय दे रहे हैं. यह सोचने के लिए कि आगे क्या करना है. ये फैसला हमने बहुत सोच समझकर लिया है. हमें लगता है कि यह एक जबरदस्त आइडिया साबित होगा. देखते हैं.'

इंटरनेट यूजर्स ने किया रिएक्ट

टेक कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखने के बाद अगल-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे शानदार आइडिया बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे अपनी सिचुएशन से कंपेयर कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'मैं और मेरे पति साल में लगभग 6-7 बार ऐसा करने के बारे में सोचते हैं, लेकिन फिर यह सोचकर आइडिया ड्रॉप कर देते हैं कि क्या यह सेफ होगा और स्टेबिलिटी का क्या होगा. फिर भी यह आइडिया बार-बार हमारे मन में आता रहता है. उन्होंने मुझे यह रील भेजी. उम्मीद है कि आने वाले सालों में हम भी ऐसा करने की हिम्मत जुटा पाएंगे. आप लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'चाहे जो भी हो, आइडिया ज़बरदस्त हो या न हो, यह आपके और बच्चों, दोनों के लिए एक शानदार अनुभव होगा.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'स्वीडन आइए, यहां आपको वर्क लाइफ बैलेंस मिलेगा और आप अपने बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे.'

चौथे यूजर ने ऑल द बेस्ट बोलते हुए कहा, 'लेकिन आपके पास सिर्फ समय ही नहीं है, आपके पास बचत भी है, जो शायद बहुतों के पास न हो.'

ये भी पढ़ें:- 'भारत को लूटा गया, यह गरीब नहीं था', न्यूयॉर्क की आर्टिस्ट का वायरल वीडियो जीत रहा दिल

यह VIDEO भी देखें:- UK में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में खराबी, 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google, Meta, Layoffs, Tech, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com