VIRAL VIDEO: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल है, जिसे देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी और दिल में इस बहू के लिए सम्मान दोगुना हो जाएगा. वीडियो में एक बहू अपने बुजुर्ग ससुर को कंधे पर बैठाकर ले जाती दिख रही है. बताया जा रहा है कि ससुर चलने-फिरने में पूरी तरह लाचार हैं. ऐसे में जब उनकी लाठी ने साथ छोड़ दिया, तो बहू खुद उनकी ढाल बन गई और उन्हें अपने कंधे पर उठा लिया. इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस महिला को 'कलयुग की श्रवण कुमार' कह रहे हैं और उसके हौसले को सलाम कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी धार्मिक यात्रा के दौरान का है.
एक बहू अपने चलने-फिरने में असमर्थ ससुर को अपने कंधे पर बैठाकर ले जा रही है। यह दृश्य रिश्तों में अपनापन, जिम्मेदारी और इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल पेश करता है। https://t.co/q1eIcYTHh6
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) November 18, 2026
सोशल मीडिया पर उमड़ा भावनाओं का सैलाब
ससुर और बहू के इस रिश्ते ने इंटरनेट पर हर किसी को भावुक कर दिया है. लोग इस पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं. मनीष सिंह (@msingh4oct) ने लिखा कि रिश्ते सिर्फ खून के नहीं होते, बल्कि उन्हें निभाने के जज्बे से बड़े होते हैं. इस बहू ने साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है. वहीं नीतू यादव (@NituyadavUP) का मानना है कि इतना बड़ा और जिम्मेदारी भरा काम सिर्फ एक महिला ही कर सकती है.
यह भी पढ़ें | ट्रेन के थर्ड एसी में जयपुर जाने के लिए चढ़ी कोरियन व्लॉगर, बोली- भारतीयों ने मेरा सारा डर भगा दिया
कृष्णा (@Vasudev1_) ने समाज की एक कड़वी हकीकत की तरफ इशारा करते हुए लिखा कि कभी-कभी अपनी खुद की औलाद मुंह मोड़ लेती है, लेकिन दूसरे घर से आई बेटी सहारा बन जाती है. हालांकि, कुछ लोगों के मन में वाजिब सवाल भी हैं. सुकुमारी (@k_kumari22) ने पूछा कि ससुर की इस हालत में उनका बेटा यानी बहू का पति कहां है, उसे इस वक्त पिता के साथ होना चाहिए था. खैर, सवाल जो भी हों, लेकिन इस बहू ने जो किया है, उसने समाज के सामने फर्ज और सेवा की एक मिसाल पेश की है.
यह भी पढ़ें | टी-शर्ट पर पसीना और कानों में ब्लूटूथ, GTA 6 की धांसू डिटेलिंग देख 'टेक बर्नर' क्रेजी, बोले- इतना रियल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं