विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2022

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लड़की के रूप में कुछ इस तरह से दिखते हैं एलन मस्क

तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे एलन मस्क को एक लड़की का रूप दिया गया है. वो एक लड़की के रूप में बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रहे हैं. इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर किया गया है. एक यूज़र ने शेयर करते हुए लिखा है- अगर ये सेलिब्रेटीज़ लड़की होते तो कुछ इस तरह से होते हैं.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लड़की के रूप में कुछ इस तरह से दिखते हैं एलन मस्क

दुनिया बहुत ही ज्यादा आगे बढ़ चुकी है. अब हम इंसान मंगल ग्रह पर रहने की कोशिश में लगे हुए हैं. इसके लिए स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क तैयारी भी कर रहे हैं. एलन मस्क कई परियोजनाओं पर काम भी कर रहे हैं. एलन मस्क का सपना है कि आने वाले सालों में मंगल ग्रह पर इंसानी बस्तियों का बसाया जाए. हमेशा की इस बार भी एलन मस्क चर्चा में हैं. इस बार एक शख्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एलन मस्क के चेहरे को एक लड़की के चेहरे में बदला है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. एलन मस्क के अलावा कई और सेलिब्रेटीज़ की तस्वीरों को भी इसी तरह से बनाया है.

देखें तस्वीर

तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे एलन मस्क को एक लड़की का रूप दिया गया है. वो एक लड़की के रूप में बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रहे हैं. इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर किया गया है. एक यूज़र ने शेयर करते हुए लिखा है- अगर ये सेलिब्रेटीज़ लड़की होते तो कुछ इस तरह से होते हैं.

रेडिट पर शेयर किए गए इन तस्वीरों पर 1 हज़ार से ज़्यादा कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं 4 हज़ार से ज्यादा लोगों के वोट भी मिले हैं. वायरल हो रही तस्वीर लोगों को भा रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही सुंदर तस्वीर है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- एलन मस्क सुंदर लग रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elon Musk, Viral Photo, Trending Video, Ajab Gajab Video, Funny Video, News, AI, Artificial Inteligence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com