कई बार नशे में इंसान ऐसी हरकतें कर बैठा होता है, जिसकी हम कल्पना नहीं कर सकते हैं. अभी हाल ही में कुछ शराबियों ने ऐसी हरकतें कर दी है, जिससे लोग बेहद नाराज़ दिख रहे हैं. लोग गुस्से में सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. बात 1 जनवरी की है. इस दिन जहां पूरी दुनिया नए साल की तैयारियां कर रही थी, वहीं साइप्रस के चौराहे पर कुछ शराबी हैरान कर देने वाले कारनामे कर रहे थे. दरअसल, साइप्रस में बनाए गए बिग पोटैटो स्कल्प्चर (Big Potato Sculpture) को कुछ लोगों ने नशे में तोड़ दिया.

Sky.com के मुताबिक, साइप्रस के Xylophagou गांव के चौराहे पर 4 मीटर लंबा आलू बना हुआ है. इस आलू को लोग बेहद पसंद करते थे. आलू की मूर्ति पर लोग सेल्फी खींचवाते थे. ये आलू का स्कल्प्चर है स्पूनटा प्रजाति का है. अभी हाल ही में इसे क्रिसमस के दिन सजाया भी गया था. क्रिसमस के दिन ये बहुत ही सुंदर लग रहा था. हालांकि, ये ज़्यादा दिन तक नहीं चला. 1 जनवरी को कुछ शराबियों ने इसे तोड़ दिया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जानकारी के मुताबिक, इसे जॉर्ज तासू नाम के शख्स ने बनाया था. जॉर्ज तासू ने इसे करीब 4 लाख 21 हजार में तैयार किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं