China Driver License Exam: किसी भी देश में ड्राइविंग लाइसेंस लेना आसान नहीं होता है. ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर हर देश के कुछ अपने नियम कानून होते हैं, जिन्हें फॉलो करना जरूरी होता है. लाइसेंस पाने के लिए पहले लिखित परीक्षा और उसके बाद प्रैक्टिल के तौर पर गाड़ी चलवाकर देखा जाता है. इन सभी परीक्षाओं में पास होने के बाद ही लाइसेंस प्राप्त होता है. यूं तो भारत में यह सब आसानी से हो जाता है, लेकिन और देशों में इसके लिए लोगों को अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ती है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइविंग टेस्ट पास करने के लिए लोग एड़ी चोटी का जोर लगाते नजर आ रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
Driver license exam station in China pic.twitter.com/BktCFOY4rH
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) November 4, 2022
इंटरनेट पर इन दिनों चीन का एक वीडियो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. दरअसल, यह वीडियो चीन में होने वाले ड्राइविंग टेस्ट (China's driving test) का है, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को तांसू येगेन (Tansu Yegen) नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'ड्राइवर लाइसेंस एग्जाम स्टेशन इन चाइना (Driver license exam station in China).' हैरान कर देने वाले इस वीडियो को देखकर हर किसी का सिर चकरा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
similar in Taiwan. The parallel parking has to be done in one shot, no back-and-forth. If you fail twice, you are out. pic.twitter.com/LzKVeYG1B0
— sans frontières (@timwuu) November 4, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे रास्ते को सफेद रंग से आउटलाइन किया गया है. वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि, कैसे कार जिगजैग ट्रैक पर चलना शुरू करती है. इसके बाद ड्राइवर कार को रिवर्स में करके पार्किंग में ले जाता है. वीडियो में एक सफेद कार को पार्किंग करते दिखाया गया है. हालांकि, इस दौरान वह एक बार भी आउटलाइन को टच नहीं करती है. 48 सेकेंड के इस वीडियो में एक से बढ़ कर एक घुमावदार रास्ते देखे जा सकते हैं. खास बात यह है कि, अगर एक बार भी सफेद लाइन से गाड़ी टच हो गई, तो फिर लाइसेंस मिलने से रहा. इस वीडियो को अब तक 10.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं