विज्ञापन
This Article is From May 03, 2018

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निर्वस्त्र प्रतिमा 28,000 डॉलर में बिकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक निर्वस्त्र प्रतिमा लॉस एंजिलिस में हुई एक नीलामी में 28,000 डॉलर में बिकी. इस प्रतिमा को अब एक संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निर्वस्त्र प्रतिमा 28,000 डॉलर में बिकी
डोनाल्ड ट्रंप की इस प्रतिमा को अब एक संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा.
लॉस एंजिलिस: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक निर्वस्त्र प्रतिमा लॉस एंजिलिस में हुई एक नीलामी में 28,000 डॉलर में बिकी. इस प्रतिमा को अब एक संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा. जूलियंस ऑक्शंस ने बुधवार को घोषणा की कि उसने लॉस एंजिलिस में एक नीलामी में यह कलाकृति बेची. प्रतिमा में ट्रंप का पेट निकला हुआ दिख रहा है.

यह भी पढ़ें : गायब हुआ था मैक्रों-ट्रंप का लगाया गया पौधा, पता चला आखिरकार है कहां

यह प्रतिमा ट्रंप की निर्वस्त्र प्रतिमाओं की एक श्रृंखला का हिस्सा है. बाकी चारों प्रतिमाएं जब्त कर ली गईं या नष्ट कर दी गईं. अगस्त, 2016 में जब ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे तब ये प्रतिमाएं लॉस एंजिलिस, सैन फ्रांसिस्को, न्यूयार्क, सियेटल और क्लीवलैंड में सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शनी के लिए रखी गई थीं.

यह भी पढ़ें : पूर्व प्लेब्वॉय सनसनी ने किया था डोनाल्ड ट्रंप से अफेयर का दावा, अब करेंगी खुलकर बात

प्रतिमा खरीदने वाले जैक बैगन्स इस लॉस एंजिलस के हॉन्टेड म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखना चाहते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump Statue, Donald Trump, Auction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com