विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2019

तेज रफ्तार बाइक पर कुत्ते ने लिया सफर का मजा, देखने वालों के उड़े होश, वायरल हुआ VIDEO

स वेगास फ्रीवे पर मोटरसाइकल पर कुत्ते को बाइक पर देखा गया. देखने वाले भी हैरान रह गए. Kaelyn नामक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है.

तेज रफ्तार बाइक पर कुत्ते ने लिया सफर का मजा, देखने वालों के उड़े होश, वायरल हुआ VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसको हर प्लैटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. कुत्ते को बाइक के पीछे हेलमेट में देखा गया. वो शानदार अंदाज में बैठा हुआ था और राइड का मजा ले रहा था. लास वेगास फ्रीवे पर मोटरसाइकल पर कुत्ते को बाइक पर देखा गया. देखने वाले भी हैरान रह गए. Kaelyn नामक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. 

बहन से फोन पर बात कर रही थी लड़की, आई चीखने की आवाज और खुशियां बदल गईं मातम में

Kaelyn वीडियो डालते हुए लिखा- 'मेरी मां ने हाईवे पर इसे देखा.' वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक चला रहा है तो वहीं कुत्ता पीछे बैठा है और सफर का मजा ले रहा है. आस पास के लोग भी देखकर हैरान रह गए. कुत्ते को हेलमेट लगाकर बाइक पर लोगों ने पहली बार देखा. केलिन की मां ने जब इसे देखा तो तुरंत मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया. 

टारगेट पूरा नहीं कर पाए तो कंपनी ने कर्मचारियों को रेंगने पर किया मजबूर, वायरल हुआ Video

देखें VIDEO:

 

 

इस वीडियो के अब तक 1.16 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. 26 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स और 79 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं. बाद में जब पता लगाया गया तो कुत्ता को ढूंढ लिया गया. डॉगी का नाम सॉक्स है. इंस्टाग्राम पर उसका पेज भी है. जिसका नाम द बाइक डॉग है. उसके 59 हजार फॉलोअर्स हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog, Las Vegas, Dog Riding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com