बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जाता है... इस डॉग को जिसने बेहोश होने की एक्टिंग की, जब लड़की उसके नाखुन काटने की कोशिश कर रह थी. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. देखा जा सकता है कि लड़की नेल कटर से कुत्ते के नाखुन काटती है. उससे पहले ही कुत्ता बेहोश होने का नाटक करने लगता है.
यूपी में कार चलाते वक्त नहीं पहना हेलमेट तो काट दिया चालान, शख्स ने किया अब ऐसा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता लड़की को इग्नोर करता है. लड़की नेल कटर उठाती हैं और उसके पैर उठाने लगती है. जिसके बाद कुत्ता स्लो मोशन में गिरता है. उस वक्त वो आंखें खुली रखता है और पैरों को खड़ा कर लेता है.
फ्लाइट में सो सके पत्नी इसलिए 6 घंटे तक खड़ा रहा पति, लोग बोले- 'ये प्यार नहीं, बल्कि...'
तीन दिन पहले इस वीडियो को Reddit पर अपलोड किया गया था. ट्विटर पर भी इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो के 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं.
रेस जीतने के लिए घोड़े ने किया जॉकी पर हमला, दांत से खींचा हाथ और... देखें VIDEO
देखें VIDEO:
The Academy Award for best dramatic performance goes to… pic.twitter.com/ErlQc2JcpQ
— ℝ???????????????????????? (@Rashona) September 6, 2019
करीब 6 मिलियन व्यूज वाले वीडियो पर हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं. कई लोगों को कुत्ते की एक्टिंग जबरदस्त लग रही है. कुछ लोगों ने तो उसको ऑस्कर अवॉर्ड देने की अपील की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं