विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2020

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने पूछा मैथ का सवाल, 50 हजार से भी ज्यादा लोगों ने दिया जबाव

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान घर बैठे लोगों को ऐसे पहेली में उलझाया. जिसका जवाब लोगों को अबतक नहीं मिला है.

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने पूछा मैथ का सवाल, 50 हजार से भी ज्यादा लोगों ने दिया जबाव
दिलजीत दोसांझ ने पूछा मैथ का सवाल
नई दिल्ली:

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान घर बैठे लोगों को एक ऐसी पहेली में उलझाया, जिसका जवाब लोगों को अबतक नहीं मिला है. बताते चले कि दिलजीत (Diljit Dosanjh) ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट के जरिए लोगों से एक मैथ (Maths) का सवाल पूछा लेकिन खास बात यह है कि इस सवाल को लेकर 50,000 से भी ज्यादा जवाब आ गए हैं लेकिन सही जवाब अभी भी नहीं मिला है.

दिलजीत (Diljit Dosanjh) ने एक फोटो शेयर किया जिसमें जूते, लड़के, पॉपकोर्न की फोटो बनी थी और इन तीनों का वैल्यू निकालना था. दिलजीत ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, तो 'चलो वेले यानी खाली बैठे हैं तो आज गणित की क्लास ले लेते हैं. वैसे भी मेरी गणित कमजोर है'. 

इस फोटो पर अबतक 8.4 मीलियन लोगों ने रिएक्ट किया है. फोटो शेयर करने के कुछ घंटे के अंदर ही 63,000 हजार लोगों ने इस सवाल का जवाब दिया लेकिन अबतक जितने भी जवाब आए हैं, वह सभी गलत हैं. वहीं 52, 000 से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है.

दिलजीत के इस सवाल का जवाब फैन से लेकर सेलेब्स तक दे रहे हैं लेकिन अभी तक इसका सही जवाब नहीं मिला है. उम्मीद है जल्द ही इसका जवाब मिल जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diljit Dosanjh, Math Puzzle, Brainteaser
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com