नई दिल्ली:
भाजपा ने गुरुवार को दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगातार निशान साधने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की कुछ समय पहले इस संगठन से काफी घनिष्ठता थी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘जो दिग्विजय सिंह कुछ वर्ष पहले संघ के इतने करीब थे कि उसके हर कार्यक्रम और समारोहों में हिस्सा लेना उनके लिए जरूरी होता था, अचानक कुछ महीनों से संघ से बेरूखी दिखा रहे हैं और उल जलूल बातें कह रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि संघ के खिलाफ दिग्विजय का बयान इस बात का प्रमाण है कि उनके शरीर में ‘ओसामा जी’ की आत्मा प्रवेश कर गई है।
नकवी ने कहा कि उनका कांग्रेस को सुझाव है कि किसी ‘राष्ट्रवादी झाड़ू’ से सिंह की झाड़फूंक करायी जाए ताकि ओसामा की शैतानी आत्मा उनके शरीर से बाहर निकले और वह सामान्य व्यवहार कर सकें।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक समाचार पत्र में आरएसएस के पूर्व प्रमुख के रज्जू भैया और विश्व हिन्दू परिषद के अशोक सिंघल के साथ दिग्विजय सिंह का चित्र प्रकाशित किया गया था। लेकिन दिग्विजय सिंह के हाल में आरएसएस के खिलाफ कई बयान सामने आए हैं। सिंह ने हालांकि कहा है वह कांची के शंकराचार्य के निमंत्रण पर उस कार्यक्रम में गए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Digvijay Singh, RSS, VHP, BJP, Mukhtar Abbas Naqvi, मुख्तार अब्बास नकवी, दिग्विजय सिंह, भाजपा, वीएचपी, आरएसएस