Viral News: पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार (2 नवंबर) को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है. जिसकी तस्वीरें राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कीं. जैसे ही धर्मेंद्र प्रधान और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात की तस्वीरें लोगों के सामने आईं, तो तस्वीरों ने लोगों का खासा ध्यान आकर्षित किया. दो बड़े नेताओं की बैठक से ज्यादा तस्वीर में दिख रही दीवार ज्यादा चर्चा बटोर ले गई. लोगों ने धर्मेंद्र प्रधान और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात की कम बात की, उससे ज्यादा दीवार पर दिख रही पेंटिंग की ज्यादा चर्चा की है.
RLM चीफ ने शेयर की 4 तस्वीरें
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा ने 2 नवंबर को एक्स पर धर्मेंद्र प्रधान के साथ मुलाकात की 4 तस्वीरें पोस्ट की हैं. पोस्ट में RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मेरे दिल्ली आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात हुई. उपेंद्र कुशवाहा की पोस्ट के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान अपनी बेटी की शादी से जुड़े दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में उन्हें निमंत्रण देने के लिए पहुंचे थे.

Dharmendra Pradhan Upendra Kushwaha Meeting children paintings on Wall
Photo Credit: X/@UpendraKushRLM
नेताओं के पीछे की दीवार ने खींचा ध्यान
RLM नेता ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि उनकी बिटिया की शादी के बाद दिल्ली में होने वाले शुभ आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा. इसके बाद दोनों नेताओं की मुलाकात की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैरने लगीं.
पर लोगों में नेताओं की मुलाकात चर्चा का विषय नहीं थी, बल्कि पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पीछे की दीवार थी. फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर हर जगह लोग नेताओं के पीछे दीवार पर पेन-पेंसिल से बनाई डिजाइन की चर्चा करते नजर आए.

दीवार पर बच्चों की कलाकारी
तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि RLM चीफ व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के घर के किसी बच्चे ने दीवार पर मोम कलर, पेंसिल और पेन से अपनी कलाकारी दिखाई है. दीवार पर छोटे-छोटे पेंसिल या मोल कलर से घर बनाए गए हैं.
आज मेरे दिल्ली आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी से मुलाकात हुई। उनकी बिटिया की शादी के उपरांत दिल्ली में होने वाले शुभ आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। https://t.co/OdZghebmO2
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) November 2, 2026
उपेंद्र कुशवाहा की एक्स पर पोस्ट पर कमेंट करके लोगों ने दीवार पर बच्चे की कलाकारी के बारे में लिखा. एक एक्स यूजर @@sherlock_hoIme ने लिखा, "दीवारों पर बनी ये चित्रकारी बहुत अच्छी है." वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि बच्चे दीवार पर बढ़िया पेंटिंग बना रहे हैं.
यह भी पढ़ें
दुबई में पहली सैलरी मिलते इंजीनियर बेटे ने भारत में पिता को भेजे रुपये, बोला- किसी की नजर न लगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं