हरियाणवी गानों का अपना अलग ही अंदाज होता है. इनके तेज म्यूजिक, दमदार बीट्स और मजेदार बोल लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं. यही वजह है कि हरियाणवी गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. अब ऐसा ही कुछ सिंगर मासूम शर्मा और प्रांजल दहिया के नए गाने के साथ देखने को मिल रहा है. गाने में प्रांजल काले लहंगे में अपने डांस से लोगों का ध्यान खींच रही हैं. इसका टाइटल ‘कूद-कूद नचिये' है. गाना आज ही रिलीज हुआ है और महज 4 घंटे में इसे यूट्यूब पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
प्रांजल के डांस ने खींचा ध्यान
‘कूद-कूद नचिये' में मासूम शर्मा और मनीषा शर्मा ने अपनी आवाज दी है. वहीं, वीडियो में प्रांजल दहिया और अमन जाजी नजर आ रहे हैं. गाने में प्रांजल का देसी अंदाज और एनर्जेटिक डांस देखने को मिल रहा है. गाने के बोल और म्यूजिक ऐसे हैं कि सुनते ही डांस करने का मन करता है. प्रांजल इससे पहले भी कई हरियाणवी गानों में अपने डांस और अदाओं से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं. उनके गानों को हरियाणा के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी खूब पसंद किया जाता है.
मासूम शर्मा के गाने भी रहते हैं चर्चा में
मासूम शर्मा हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उनके गानों में देसी अंदाज और हरियाणवी बोली की झलक देखने को मिलती है. वह मनीषा शर्मा के साथ भी कई गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं. उनके गानों को खासतौर पर युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है. अब ‘कूद-कूद नचिये' में उनकी आवाज के साथ प्रांजल दहिया का डांस दर्शकों को पसंद आ रहा है.
हरियाणवी गानों की यही है खासियत
हरियाणवी गानों की सबसे बड़ी खासियत उनकी एनर्जी होती है. इनमें देसी बोल, तेज बीट्स और दमदार म्यूजिक का ऐसा मेल होता है कि शादी हो, पार्टी हो या कोई दूसरा जश्न, इन गानों के बिना माहौल अधूरा लगता है. कई बार इनके स्टेप्स भी इतने आसान और मजेदार होते हैं कि लोग इन्हें सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर दोहराने लगते हैं. ‘कूद-कूद नचिये' भी इसी अंदाज का गाना है.
ये भी पढ़ें: रामायण के 'रावण' दिखाएंगे गांव की काली खेती, जैकी श्रॉफ के साथ अपकमिंग फिल्म का आया खौफनाक ट्रेलर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं