विज्ञापन

घर का दरवाजा खुला छोड़कर चली गई महिला, फिर जो डिलीवरी बॉय ने किया...वो सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

क्या आप सोच सकते हैं कि आज के दौर में कोई अजनबी आपके घर की पहरेदारी करे? एक महिला गलती से अपने घर का मेन गेट खुला छोड़ गई, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि वहां 'अमजद' नाम का एक शख्स डिलीवरी देने पहुंच गया. आगे की कहानी आपका दिल जीत लेगी.

घर का दरवाजा खुला छोड़कर चली गई महिला, फिर जो डिलीवरी बॉय ने किया...वो सोशल मीडिया पर हो गया वायरल
डिलीवरी बॉय बना बॉडीगार्ड! खुला दरवाजा देख घर के बाहर पहरा देने लगा शख्स, वीडियो वायरल

Viral Video Honesty: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग जल्दबाजी में चाबियां या दरवाजे लॉक करना भूल जाते हैं. ऐसा ही कुछ दिव्या उन्नी नाम की महिला के साथ हुआ, जो जल्दबाजी में अपना घर खुला छोड़कर बाहर निकल गईं. घर पूरी तरह असुरक्षित था और अंदर उनकी प्यारी बिल्ली भी थी. तभी वहां डिलीवरी बॉय अमजद अंसारी की एंट्री होती है. अमजद ने जब देखा कि घर का दरवाजा खुला है और कोई आसपास नहीं है, तो उन्होंने जो किया उसकी चर्चा अब पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है.

पैकेज छोड़ा नहीं, घर का पहरेदार बन गया (Delivery Boy Becomes House Guard)

अमजद ने सिर्फ पार्सल डिलीवर करने की अपनी ड्यूटी नहीं निभाई, बल्कि उन्होंने एक जिम्मेदार इंसान होने का सबूत दिया. उन्होंने सामान को सुरक्षित अंदर टेबल पर रखा और खुद घर की चौखट पर डट गए. उन्होंने तब तक वहां से हिलने का नाम नहीं लिया, जब तक कि मकान मालिक वापस नहीं आ गई. उन्हें डर था कि कहीं कोई अनजाना शख्स अंदर न घुस जाए या घर की बिल्ली बाहर न भाग जाए.

सोशल मीडिया पर अमजद की ईमानदारी के चर्चे (Viral Video of Honesty and Integrity)

जब दिव्या घर लौटीं, तो अमजद को वहां खड़ा देख उनकी जान में जान आई. उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए डिलीवरी कंपनी से अमजद को प्रमोशन देने की गुजारिश की है. लोग कह रहे हैं कि ऐसे नेक दिल इंसान दुनिया को और खूबसूरत बनाते हैं. इंटरनेट पर जनता इस 'देसी हीरो' को सलाम कर रही है और उनकी जमकर तारीफों के पुल बांध रही है.

ये भी पढ़ें:-जब सवारी से ड्राइवर ने कहा- 'मैं अफसर का बाप हूं', आंखों में खुशी के आंसू ला देगा ये वायरल वीडियो

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delivery Man, Mumbai Woman, Amzad, Humanity, House Unlocked, Viral Video, Kindness, Unocked Property, Delivery Boy Hero, Amjad Ansari Delivery Partner, Viral Video Honesty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com