विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2019

दिल्ली मेट्रो के CCTV में कैद हुई अश्लील क्लिप, पहुंच गई पॉर्न वेबसाइट पर

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के एक स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ एक अश्लील क्लिप एक पॉर्न साइट पर पहुंच गया है. क्लिप में एक युगल को आपत्तिजनक स्थिति में बैठे देखा जा सकता है.

Also Read in
दिल्ली मेट्रो के CCTV में कैद हुई अश्लील क्लिप, पहुंच गई पॉर्न वेबसाइट पर
दिल्ली मेट्रो स्टेशन का अश्लील क्लिप पॉर्न साइट पर पहुंचा.

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के एक स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ एक अश्लील क्लिप एक पॉर्न साइट पर पहुंच गया है. क्लिप में एक युगल को आपत्तिजनक स्थिति में बैठे देखा जा सकता है. दिल्ली पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया और मेट्रो प्रशासन भी इस बात की जांच कर रहा है कि सीसीटीवी क्लिप पॉर्न साइट पर कैसे पहुंचा. 

देख रहे हैं पॉर्न तो गूगल और फेसबुक रख रहे हैं आप पर नज़र

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मामले को लेकर आंतरिक जांच शुरू कर दी है. डीएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा, "जो कोई भी घटना का दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी गई है और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है."

पाकिस्तान ने 8 लाख Porn Website को किया गया ब्लॉक, इसलिए लिया गया फैसला

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम वीडियो की तारीख और समय को देख रहे हैं, जिससे हमें आरोपी को ढूंढने में मदद मिलेगी."

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Porn Website, Couple Intimate Act
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com