विज्ञापन

छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को DMRC की बड़ी राहत, सुबह सवा 5 बजे से चलेगी मेट्रो

छठ पूजा के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों के दिल्ली लौटने को देखते हुए DMRC ने विशेष व्यवस्था की है. 18 से 22 नवंबर 2026 तक आनंद विहार और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से मेट्रो सुबह सवा 5 बजे चलेगी.

छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को DMRC की बड़ी राहत, सुबह सवा 5 बजे से चलेगी मेट्रो
दिल्ली मेट्रो का बड़ा अपडेट
NDTV

छठ पूजा के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों के दिल्ली लौटने को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है. 18 से 22 नवंबर 2026 तक आनंद विहार और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से पहले शुरू की जाएंगी. DMRC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर ब्लू लाइन और पिंक लाइन और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर येलो लाइन की सेवाएं सुबह 5:15 बजे से उपलब्ध रहेंगी.

इंटरचेंज स्टेशनों पर भी खास इंतजाम

यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए राजीव चौक और कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. इससे रेड, ग्रीन और वॉयलेट लाइन समेत अन्य रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

छठ के दिन भी बढ़ाई गई थीं सेवाएं

DMRC ने बताया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी. छठ के दिन टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सामान्य सुबह 6 बजे के बजाय सुबह 4:30 बजे शुरू की गई थीं.

क्यों लिया गया फैसला?

दिल्ली मेट्रो का कहना है कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर रेलवे स्टेशनों तथा बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसलिए अतिरिक्त सेवाएं और विशेष टाइमिंग लागू की जाती हैं. DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि छठ पूजा के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Delhi Metro News, Delhi Metro Timing, Delhi Metro Timing Change, Delhi Metro Timing Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com