दिल्ली के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि, हाल ही में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सवारी लेने के बाद एक उबर ड्राइवर ने उसके साथ धोखाधड़ी की थी. Reddit पर एक लंबी पोस्ट में उस व्यक्ति ने परेशान करने वाले अपने अनुभव को याद किया और बताया कि, कैसे जब उसने 24 मार्च को IGI हवाई अड्डे से राष्ट्रीय राजधानी में अपने घर के लिए Uber बुक किया, तो उसके साथ क्या हुआ. Reddit यूजर ने दावा किया कि, यात्रा पूरी होने पर Uber ड्राइवर ने फर्जी स्क्रीनशॉट पेश किया और दोगुना किराया वसूला.
शख्स ने रेडिट पर लिखा, 'मैंने 24 तारीख की रात करीब 10:30 बजे दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे से अपने घर के लिए एक सवारी बुक की. उबर गो के लिए ₹340 किराया शो हुआ, इसलिए मैंने उसे बुक किया. जब मैं अपने गंतव्य पर पहुंचा, तो ड्राइवर ने मुझसे 648 रुपये मांगे.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
चूंकि उनसे लगभग दोगुना शुल्क लिया गया था, इसलिए उन्होंने दोबारा बिल पेमेंट स्क्रीन देखने के लिए कहा, 'ड्राइवर ने उस आदमी को एक स्क्रीनशॉट दिखाया, जहां किराया वास्तव में ₹648 था और बढ़ी हुई राशि के लिए एक्स्ट्रा वेटिंग फीस को जिम्मेदार ठहराया गया.
यहां देखें पोस्ट
UBER AIRPORT SCAM !!!!! w screenshots
byu/Why_am_i_alive0 indelhi
हालांकि, ग्राहक को संदेह था, लेकिन उसने देर रात बहस करने से बचने का फैसला किया और राशि का भुगतान करने के लिए सहमत हो गया, लेकिन जाने से पहले उन्होंने पेमेंट डिटेल्स दिखाते हुए ड्राइवर के फ़ोन स्क्रीन की एक तस्वीर ली. अगले दिन उन्होंने तस्वीर को ध्यान से देखा और गलत वर्तनी वाले नाम और दो उबर ऐप आइकन जैसी गलतियां पाईं. जब उन्होंने ऐप देखा तो पता चला कि, उबर ड्राइवर ने सवारी के लिए उनसे केवल ₹127.48 वसूले. इसके बाद उस व्यक्ति ने उबर कस्टमर केयर से संपर्क किया, जिसके बाद उन्हें आंशिक रिफंड दिया गया.
शख्स ने रेडिट पर लिखा, ‘तो इस पोस्ट का कारण आप लोगों को जागरूक करना था कि केवल आपके ऐप पर दिखाई गई राशि का ही भुगतान करें, एक भी रुपये अतिरिक्त न दें (टिप को छोड़कर, यह उदार है) ड्राइवर ने गलत बिल दिखाने के लिए कथित तौर पर एक स्पूफ ऐप का इस्तेमाल किया'.
कई यूजर्स ने ऐसे ही अनुभव शेयर करते हुए कहा कि, वे भी 'फर्जी स्क्रीनशॉट घोटाले' का शिकार हुए हैं, जहां ड्राइवर ओवरचार्ज करने के लिए नकली ऐप्स का उपयोग करते हैं.
ये भी देखिए- NDTV Yuva जल्द आ रहा है भारत के युवाओं का करने सम्मान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं