Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद से ही विवादों में आ गया था. उद्घाटन के कुछ ही महीने बाद एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों में गड्ढे हो गए. यही नहीं, जब से यह एक्सप्रेसवे चालू हुआ है, तब से लेकर अब तक कई हादसे हो चुके हैं. अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो के अनुसार, ट्रक के हादसे की वजह एक्सप्रेसवे पर लगी होर्डिंग का बताया जा रहा है.
एकदम सड़क जैसी होर्डिंग
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में एक्सप्रेस-वे के किनारे एक होर्डिंग लगी हुई नजर आ रही है. होर्डिंग पर लिखा है, "देवभूमि आगमन पर आप सभी आगंतुकों का सुस्वागतम." बड़ी बात है कि जिस तरह होर्डिंग है और उस पर जैसे लिखा गया है, उसे देखकर एक बार तो हर कोई धोखा खा जाए.
होर्डिंग किसी होर्डिंग या पेंटिंग नहीं लग रही है, बल्कि हूबहू सड़क नजर आ रही है. होर्डिंग ऐसी है, जैसी सामने 4 लेन सड़क हों और ओवरहेड गैन्ट्री बोर्ड लगा हुआ है. जिसके वेलकम गेट पर देवभूमि आगमन पर आप सभी आगंतुकों का सुस्वागतम दिखाई दे रहा है.
🚨 A truck driver mistakes road painted billboard for a real road and crashed in Delhi. https://t.co/1haEojBFlb
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) October 18, 2026
होर्डिंग को देख धोखा खा गया ड्राइवर
वायरल वीडियो के अनुसार, एक ट्रक ड्राइवर इसी वजह से धोखा खा गया और होर्डिंग को आगे सड़क समझकर उसी में ट्रक घुसा दिया. एक्स पोस्ट के अनुसार, टक्कर में ट्रक को तो नुकसान पहुंचा, लेकिन ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई. घटना के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस होर्डिंग की बारीकियों और इसके एकदम असली लगने की तारीफ की, लेकिन साथ ही चिंता भी जताई.
Dehradun, a container truck driver mistook a road mural near the Delhi-Dehradun Expressway for an actual road and crashed into the wall, damaging the truck. The driver was reportedly angry after the incident. https://t.co/AKXrbBOzIL
— Srikanth Bhalaji (@SBhalaji94) October 17, 2026
श्रीकांत बालाजी नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा कि देहरादून में, एक कंटेनर ट्रक ड्राइवर ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास बनी सड़क की एक पेंटिंग को असली सड़क समझ लिया और ट्रक को दीवार से टकरा दिया, जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया.
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद ड्राइवर काफी गुस्से में था. वहीं, Indian Tech & Infra के हैंडल से पोस्ट किया गया कि दिल्ली में एक ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर बने बोर्ड को असली सड़क समझ लिया और उससे जा टकराया.
यह भी पढे़ं-ृ
मेरठ में नाश्ता, दिल्ली में नौकरी और देहरादून में डिनर ! 2035 का उत्तर भारत कुछ ऐसा हो सकता है
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के शामली इंटरचेंज पर हुए गड्ढे, ढाई महीने में ही हालत खराब
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड वाहनों पर अब तक 1,000 चालान, कहां-कहां लगे हैं ANPR कैमरे?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं