विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2020

दिल्ली की सर्दी से कंपकंपाए लोग, ट्विटर पर हुई मीम्स की बरसात, लोगों ने बना डाले ऐसे Jokes

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. कुछ दिनों से लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. देश की राजधानी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली तापमान और गिर सकता है.

दिल्ली की सर्दी से कंपकंपाए लोग, ट्विटर पर हुई मीम्स की बरसात, लोगों ने बना डाले ऐसे Jokes
दिल्ली की सर्दी से कंपकंपाए लोग, ट्विटर पर हुई मीम्स की बरसात

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. कुछ दिनों से लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. देश की राजधानी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली तापमान और गिर सकता है. दिल्ली में इतनी ठंड बढ़ चुकी है कि सोशल मीडिया पर दिल्ली वालों के लिए मीम्स की बारिश भी हो चुकी है. ट्विटर मजेदार मीम्स सोशल मीडिया की दुनिया पर जमकर शेयर किए जा रहे है. दिल्ली में एक तरफ लोग ठंड से कपकपा रहे हैं, तो वहीं लोग ट्विटर पर मीम्स और जोक्स शेयर कर रहे हैं. 

बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण शहर में ठंड का प्रकोप बरकरार है. ट्विटर पर लोगों ने ऐसे मजेदार मीम्स और जोक्स शेयर किए हैं...

हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया. राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी से मामूली राहत मिली है जहां बीती शनिवार रात न्यूनतम तापमान माउंट आबू में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

आईएमडी की ओर से बताया गया कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण शहर में ठंड का प्रकोप बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच से छह दिन तक न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Cold Wave, Delhi Temperature, Winter In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com