विज्ञापन

दिल्ली हाई कोर्ट में 152 पदों पर भर्ती, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट बनने का मौका; जानिए पूरी डिटेल

जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रेस्टोरर (JJA) भर्ती 2026 के तहत कुल 152 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसके लिए आप 4 फरवरी 2026 से अप्लाई करना शुरू कर सकते हैं. 23 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जारी रहेगी.

दिल्ली हाई कोर्ट में 152 पदों पर भर्ती, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट बनने का मौका; जानिए पूरी डिटेल
दिल्ली हाईकोर्ट में नौकरी

नौकरी करने की ख्वाहिश है तो एक और इच्छा जरूर होगी. वो ये कि आप को एक स्टेबल जॉब मिले. जिसमें रिस्पेक्ट भी हो और सैलरी भी अच्छी हो. आपकी भी अगर यही इच्छा है तो आपकी तलाश दिल्ली हाईकोर्ट की नई वैकेंसी पर जाकर खत्म हो सकती है. बस आपको ये जानना है कि क्या आप इस नौकरी के योग्य हैं. ये जानने के लिए चलिए डिटेल में जानते हैं कि दिल्ली हाई कोर्ट ने किन पदों के लिए वैकेंसी जारी की हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने जिस पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली है. वो हैं JJA पोस्ट. जो युवाओं के लिए एक बड़ी और भरोसेमंद सरकारी नौकरी मानी जाती है. बता दें कि जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रेस्टोरर (JJA) भर्ती 2026 के तहत कुल 152 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसके लिए आप 4 फरवरी 2026 से अप्लाई करना शुरू कर सकते हैं. 23 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जारी रहेगी.

दिल्ली हाई कोर्ट JJA भर्ती 2026

इस भर्ती के जरिए जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रेस्टोरर पद भरे जाएंगे. ये पद ग्रुप ‘B' के तहत आता है और इसे 7वें वेतन आयोग के लेवल 6 के अनुसार वेतन मिलेगा.
कुल पदों की संख्या: 152
• सामान्य: 62
• ईडब्ल्यूएस: 12
• ओबीसी-एनसीएल: 44
• एससी: 20
• एसटी: 14

आवेदन की जरूरी तारीखें

• ऑनलाइन आवेदन शुरू: 04 फरवरी 2026 (सुबह 11 बजे)
• आवेदन की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026 (रात 11 बजे)
• फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026 (रात 11:55 बजे)
• फॉर्म करेक्शन विंडो बंद: 27 फरवरी 2026 (शाम 8 बजे)

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए भारत के नागरिक या नेपाल के नागरिक (भारत सरकार के नियमों के अनुसार) आवेदन कर सकते हैं. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और आयु सीमा से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है. जिसे आवेदन से पहले जरूर पढ़ना चाहिए.

परीक्षा और एडमिट कार्ड की जानकारी

एडमिट कार्ड, परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी बाद में दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.delhihighcourt.nic.in पर उपलब्ध होगी. जिसे सार्वजनिक नोटिस के जरिए आप तक पहुंचाजाया जाएगा.

आवेदन कहां और कैसे करें?

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवार दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

CSIR CRRI भर्ती 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरी का मौका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com