विज्ञापन

'ऐसा अप्रेजल मैं कभी नहीं भूलूंगा', दिल्ली में बॉस ने तोहफे में दी ब्रैंड न्यू SUV

दिल्ली में एक बॉस ने अपने कर्मचारी के काम से खुश होकर उसे अप्रेजल पर तोहफे में ब्रैंड न्यू SUV गिफ्ट की. इस पल को याद करते हुए कर्मचारी ने कहा कि यह मेरे लिए पूरी तरह सरप्राइज था और ऐसा अप्रेजल मैं कभी नहीं भूलूंगा.

'ऐसा अप्रेजल मैं कभी नहीं भूलूंगा', दिल्ली में बॉस ने तोहफे में दी ब्रैंड न्यू SUV
Appraisal Bonus
Linkdin- @PratyushSingh

दिल्ली में एक कर्मचारी के साथ ऐसा हुआ, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी. आमतौर पर लोग अपनी सालाना परफॉर्मेंस मीटिंग यानी अप्रेजल में तनाव और सैलरी बढ़ने की उम्मीद लेकर जाते हैं, लेकिन इस व्यक्ति के साथ कुछ अलग ही हुआ. वह अपनी मीटिंग में अपने काम और भविष्य की योजनाओं पर बातचीत की उम्मीद लेकर गया था, लेकिन जब वह मीटिंग से बाहर निकला, तो उसके लिए एक नई SUV कार खड़ी थी. प्रत्युष सिंह ने लिंकडिन पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि वह इस सरप्राइज को देखकर पूरी तरह हैरान रह गए. उनके लिए यह पल इस बात का सबूत था कि कंपनी अपने कर्मचारियों की कदर कैसे करती है.

प्रत्युष सिंह ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि जब वह अप्रेजल मीटिंग में गए, तो उन्हें लगा कि हमेशा की तरह उनके काम, उपलब्धियों और अगले साल के लक्ष्यों पर बात होगी. उन्हें बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि आगे कुछ अलग होने वाला है. मीटिंग के दौरान उनके सीनियर्स ने उनकी काफी तारीफ की और कहा, “इस साल आपने अच्छा काम किया और हम आपके ग्रोथ से खुश हैं”. फिर अचानक कहानी में ट्विस्ट आया. जैसे ही मीटिंग खत्म हुई, Digiwhistle के को-फाउंडर सीए दीपक भाटी ने कहा, “आपके लिए बाहर एक अप्रेजल गिफ्ट इंतजार कर रहा है”.

जब प्रत्युष बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि उनके लिए एक नई SUV खड़ी है. इस पल को याद करते हुए उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए पूरी तरह सरप्राइज था और ऐसा अप्रेजल मैं कभी नहीं भूलूंगा.

यह देखकर मैं बिल्कुल चुप हो गया, क्योंकि आमतौर पर अप्रेजल में सिर्फ सैलरी बढ़ती है, बोनस या ESOP मिलते हैं, लेकिन यहां कुछ अलग ही था. यह सिर्फ एक इनाम नहीं था. दीपक भाटी ने चाबी देते हुए कहा, “जब हम कहते हैं ‘साथ में आगे बढ़ेंगे', तो हम सच में ऐसा ही करते हैं”. ऐसे पल इंसान को और मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं. दिल से आभार महसूस होता है. शायद यही असली स्टार्टअप कल्चर होना चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com