विज्ञापन

सुपरफास्ट का दर्जा खत्म होने पर 16 जोड़ी ट्रेनों का किराया घटा, बिहार-यूपी, उत्तराखंड और मुंबई की ट्रेनें शामिल

सुपरफास्ट का दर्ज खत्म होने के बाद इन ट्रेनों को सामान्य ट्रेन में बदल दिया जाएगा. इसके लिए इन ट्रेनों के नंबर में बदलाव किया जाएगा, जिससे किराया कम हो जाएगा. यह बदलाव एक जनवरी से लागू होने वाला है.

सुपरफास्ट का दर्जा खत्म होने पर 16 जोड़ी ट्रेनों का किराया घटा, बिहार-यूपी, उत्तराखंड और मुंबई की ट्रेनें शामिल
16 ट्रेनों का किराया घटेगा
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • रेलवे ने कई ट्रेनों का सुपरफास्ट का दर्जा खत्म कर दिया है.
  • 16 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म करने का फैसला लिया है.
  • सुपरफास्ट का दर्जा खत्म होते ही ट्रेन का किराया घट जाएगा.

भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों का सुपरफास्ट का दर्जा खत्म कर दिया है. इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और मुंबई की ट्रेनें शामिल हैं. इसके तहत पूर्व मध्य रेलवे ने सप्तक्रांति एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस और पूणागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित कई सुपरफास्ट ट्रेनों को अब सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में बदलने का निर्णय लिया गया है. वहीं मध्य रेलवे ने भी महानगरी एक्सप्रेस, प्रगति एक्सप्रेस, जन शताब्दी और तुलसी एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनों का 'सुपरफास्ट' दर्जा वापस लेने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा छिनने के बाद इनका किराया भी घटने वाला है.

सुपरफास्ट का दर्ज खत्म होने के बाद इन ट्रेनों को सामान्य ट्रेन में बदल दिया जाएगा. इसके लिए इन ट्रेनों के नंबर में बदलाव किया जाएगा, जिससे किराया कम हो जाएगा. यह बदलाव एक जनवरी से लागू होने वाला है.

क्यों हटाया गया सुपरफास्ट का दर्जा?

भारतीय रेलवे बोर्ड के कड़े नियमों के अनुसार, किसी भी ट्रेन को 'सुपरफास्ट' श्रेणी में बनाए रखने के लिए यह अनिवार्य है कि उसकी पूरे मार्ग की औसत रफ्तार (अप और डाउन दोनों दिशाओं में) कम से कम 55 किलोमीटर प्रति घंटा (55 KMPH) या उससे अधिक होनी चाहिए. अधिकारियों का कहना है कि रेलवे वार्षिक आधार पर या नया टाइम टेबल लागू करते समय ट्रेनों की समयबद्धता की समीक्षा करता है. इसके अनुसार ट्रेन का दर्जा बदलने का निर्णय लिया जाता ठहराव बढ़ाने, उस रूट पर ट्रैफिक बढ़ने या अन्य कारणों से ट्रेन के लगातार विलंब से चलने के कारण यह स्थिति उत्पन्न होती है.

कितना घट जाएगा किराया

सुपरफास्ट ट्रेनों में स्लीपर क्लास के लिए 30 रुपये, एसी चेयरकार, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनामी और सेकंड एसी के लिए 45 रुपये और फर्स्ट एसी और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 25 रुपये सुपरफास्ट अधिभार लगता है. अब सुरपफास्ट का दर्जा खत्म होने पर यह चार्ज अब नहीं लगेगा, जिससे किराया कम हो जाएगा.

इन ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म

सप्तक्रांति एक्सप्रेस 15577/15578- आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर
मगध एक्सप्रेस  20801/ 20802- इस्लामपुर-नई दिल्ली
अंत्योदय एक्सप्रेस दरभंगा- 22551/22552- दरभंगा-जालंधर सिटी
सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22355/22356- पाटलिपुत्र-चंडीगढ़
पूर्णागिरि जनशताब्दी 12035/12036- पुरानी दिल्ली-टनकपुर
नैनी जनशताब्दी 12091/12092- देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस
कार्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस 25013/25014- मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस

मध्य रेलवे ने 9 जोड़ी ट्रेनों का खत्म कर दिया सुपरफास्ट का दर्जा

मुंबई CSMT - हिंगोली डेक्कन जन शताब्दी- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 12071/12072 है, जो 1 जनवरी 2027 से बदलकर 11069/11070 हो जाएगा. यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और हिंगोली के बीच चलती है.

CSMT - पुणे प्रगति एक्सप्रेस- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 12125/12126 है, जो बदलकर 11435/11436 हो जाएगा. यह ट्रेन मुंबई CSMT और पुणे के बीच चलती है.

मुंबई LTT - तिरुवनंतपुरम नॉर्थ (कोचुवेली)- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 22113/22114 है, जो बदलकर 11073/11074 हो जाएगा. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और तिरुवनंतपुरम के बीच चलती है.

मुंबई LTT - करमाली एसी एक्सप्रेस- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 22115/22116 है, जो बदलकर 11053/11054 हो जाएगा. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस और गोवा के करमाली के बीच चलती है.

CSMT - बनारस महानगरी एक्सप्रेस- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 22177/22178 है, जो बदलकर 11093/11094 हो जाएगा. यह ट्रेन मुंबई CSMT और बनारस के बीच चलती है.

LTT - अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 22129/22130 है, जो बदलकर 11065/11066 हो जाएगा. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस और अयोध्या कैंट के बीच चलती है.

CSMT - चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 22157/22158 है, जो बदलकर 11063/11064 हो जाएगा. यह ट्रेन मुंबई CSMT और चेन्नई एग्मोर के बीच चलती है.

मुंबई LTT - बनारस एक्सप्रेस- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 12167/12168 है, जो बदलकर 11067/11068 हो जाएगा. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस और बनारस के बीच चलती है.

पुणे - काजीपेट एक्सप्रेस- इस ट्रेन का मौजूदा नंबर 22151/22152 है, जो बदलकर 11437/11438 हो जाएगा. यह ट्रेन पुणे और काजीपेट के बीच चलती है.


मध्य रेलवे ने सभी संबंधित रेलवे स्टेशनों पर एनाउंसमेंट सिस्टम और सूचना बोर्डों के जरिए यात्रियों को ट्रेन के नए नंबरों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें | IRCTC पर चुटकियों में मिलेगा कन्फर्म तत्काल टिकट, तरीका जान एजेंट की नहीं पड़ेगी जरूरत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Superfast Train, Superfast Train Criteria, Indian Railway, Train Number, Train Ticket Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com