विज्ञापन

हम मलेशिया जा रहे हैं... बेटी का सरप्राइज सुनते ही मां रह गईं हैरान, वीडियो वायरल

बेटी ने माता-पिता को उनकी पहली इंटरनेशनल ट्रिप का सरप्राइज दिया. टिकट देखकर मां पहले थोड़ा समझ नहीं आया, फिर मलेशिया जाने की बात पता चलते ही उनकी मासूम खुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हम मलेशिया जा रहे हैं... बेटी का सरप्राइज सुनते ही मां रह गईं हैरान, वीडियो वायरल
माता-पिता को पहली विदेश यात्रा पर लेकर जाती बेटी
सोशल मीडिया

बेटी जब अपने माता-पिता के सपने पूरे करती है, तो वह पल सिर्फ उनके लिए ही नहीं है बल्कि देखने वालों के लिए भी खास बन जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बेटी अपने माता-पिता को उनकी पहली इंटरनेशनल ट्रिप का सरप्राइज देती है. मां का मासूम रिएक्शन लोगों का दिल जीत रहा है. इस वीडियो को लोगों का खूब प्यार भी मिल रहा है.

टिकट देखकर भी नहीं हुआ यकीन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर thegirlinsilhouette नाम से शेयर किया गया है. वीडियो पर अब तक 145k व्यूज आ गए है और करीब 12.4k के आसपास लाइक्स मिले है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेटी अपनी मां से मजाकिया अंदाज में पूछती है कि मम्मी घूमने जाओगी. इधर, मां हंसते हुए जवाब देती हैं हां जाऊंगी. जब बेटी पूछती है कि कहां जाना है, तो मां कहती हैं, 'बॉम्बे'. इसके बाद बेटी उन्हें टिकट थमाकर कहती है, देखो कहां जाना है.

हम मलेशिया जा रहे हैं- बेटी

मां टिकट पढ़ती हैं और उस पर 'नई दिल्ली से कुआलालंपुर' लिखा देखकर हैरान रह जाती हैं. वह बार-बार पूछती हैं कि कुआलालंपुर कहां है. फिर भी उन्हें लगता है कि शायद वे मुंबई ही जा रही हैं. तभी बेटी मुस्कुराते हुए बताती है 'हम मलेशिया जा रहे हैं.' यह सुनकर मां को यकीन ही नहीं होता और वह कई बार पूछती हैं, 'सच बता ना'.

लोगों को पसंद आया मां का मासूम अंदाज

वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही वायरल हो गया. लाखों लोग इसे देख चुके हैं और कमेंट्स में बेटी की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि हर बेटे-बेटी को अपने माता-पिता के लिए ऐसा पल जरूर बनाना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, 'Baas hum sabko ye moment recreate karne ka mouka mile so happy for u. दूसरे यूजर ने लिखा,'Papa wala video dalo naaaaa'. अन्य यूजर ने लिखा,'जिंदगी की असली जीत यही है.' वहीं एक यूजर ने कहा, 'अजनबियों की खुशी देखकर भी दिल खुश हो जाता है.' मां की सादगी, मासूमियत और खुशी भरी मुस्कान ने इस वीडियो को इंटरनेट पर लोगों का पसंदीदा बना दिया है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत

यह भी पढ़ें: हाथ‍ियों के साथ सेल्‍फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथ‍ियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीड‍ियो

यह भी पढ़ें: कौन है 228K फॉलोअर्स वाला 'फ्लाइंग डॉग' Ouka? हवा में ऐसे भरता है उड़ान, वीडियो देखकर लोग बोले- हमसे ज्यादा एडवेंचर तो ये करता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
First International Trip, Daughter Surprise
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com