विज्ञापन

अब आपकी बारी है दुनिया देखने की... बेटी ने माता-पिता को दिया ऐसा सरप्राइज़, Video देख रो पड़े लोग

Nvidia में काम करने वाली अपूर्वा चतुर्वेदी ने अपने माता-पिता और दादी को पहली बार विदेश यात्रा का सरप्राइज़ दिया. हाथ से लिखे खत, पिता के आंसू और परिवार की खुशी ने इंटरनेट को भावुक कर दिया.

अब आपकी बारी है दुनिया देखने की... बेटी ने माता-पिता को दिया ऐसा सरप्राइज़, Video देख रो पड़े लोग
बेटी का यह सरप्राइज़ वीडियो इंटरनेट को रुला रहा है

Nvidia Employee Surprises parents: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इमोशनल वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की आंखों में आंसू आ गए. यह वीडियो Nvidia में काम करने वाली अपूर्वा चतुर्वेदी का है, जिन्होंने अपने माता-पिता और दादी को उनकी ज़िंदगी की पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा का तोहफा दिया. यह ट्रिप थी दुबई कीऔर तरीका इतना भावुक कर देने वाला कि हर कोई खुद को इससे जुड़ा महसूस करने लगा.

हाथ से लिखे खत 

वीडियो की शुरुआत एक खास पल से होती है. अपूर्वा के माता-पिता और दादी बिस्तर पर बैठे होते हैं और उनके हाथों में तीन अलग-अलग, हाथ से लिखे खत होते हैं. इन खतों में अपूर्वा ने अपने माता-पिता के संघर्ष, त्याग और निस्वार्थ प्रेम का ज़िक्र किया है. उन्होंने लिखा कि कैसे माता-पिता ने अपनी इच्छाओं और सपनों को पीछे रखकर बच्चों का भविष्य संवारने में पूरी ज़िंदगी लगा दी.

देखें Video:

मां के लिए लिखे खत में लिखा होता है, सालों तक आपका पूरा संसार यही घर रहा… अब समय है दुनिया देखने का… हम दुबई जा रहे हैं. यह पढ़ते ही मां की आंखों में खुशी छलक पड़ती है. जैसे ही पिता को यह एहसास होता है कि यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी, वह अपने आंसू नहीं रोक पाते. खुशी से भरे आंसू, तालियों की गूंज और पूरे कमरे में फैलती मुस्कान, यह पल हर दिल को छू जाता है. दादी के चेहरे पर भी गर्व साफ झलक रहा है. वीडियो के अंत में लिखा कैप्शन लोगों को और भावुक कर देता है- इनकी खुशी से बढ़कर मेरी कोई जीत नहीं है.

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़

यह वीडियो इंटरनेट पर लाखों दिल जीत चुका है. लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और कमेंट सेक्शन भावनात्मक प्रतिक्रियाओं से भर गया है. एक यूज़र ने लिखा, पापा वाला हिस्सा देखकर मैं रो पड़ी, भगवान आपको खूब तरक्की दे. दूसरे ने कहा, एक अजनबी होकर भी तीन बार देखा और हर बार मुस्कुरा दी. कई यूज़र्स ने इसे हर बेटी का सपना बताया और कहा कि यह वीडियो उम्मीद और प्रेरणा देता है.

पहले भी सामने आई हैं ऐसी कहानियां

हाल के महीनों में इस तरह की कई भावुक कहानियां सामने आई हैं. किसी ने अपने दादा-दादी को पहली बार फ्लाइट में बैठाया, तो किसी ने मां को बिज़नेस क्लास में सफर करा कर ज़िंदगी की मुश्किल घड़ी के बाद खुशियां लौटाईं. ये कहानियां साबित करती हैं कि मेहनत, लगन और प्यार से रिश्तों को खास बनाया जा सकता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: गोद में बच्चा लिए बेघर मां को देख पसीजा पुलिसवाले का दिल, ड्यूटी से लौटते वक्त किया कुछ ऐसा, Video रुला देगा

Blinkit में काम करने जा रहे, तो जरूर देखें, पहले दिन कैसे करते हैं डिलीवरी, शख्स ने समझाया पूरा प्रोसेस

महिला ने Rapido से भेजा पार्सल, लोकेशन दिया कचरे का ढेर, डिलीवरी बॉय ने पहुंचकर जो देखा, चकरा गया दिमाग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com