Dangerous Python Snake Attacking Man Neck: यूं तो दुनियाभर में सांपों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं. इनमें से कुछ काफी खतरनाक होती हैं, तो कुछ अपनी एक ही फूंकार से किसी को भी मौत की नींद सुला सकते हैं. वहीं कुछ सांपों की प्रजातियां ऐसी भी होती हैं, जो इंसान या फिर किसी भी जानवर का दम घोंटाकर मार सकती हैं. अजगर (Python) भी ऐसी ही प्रजातियों में शामिल है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक अजगर का वीडियो डर के मारे हर किसी के रोंगटे खड़े कर रहा है, जिसमें अजगर, एक शख्स के गले में लिपटा नजर आ रहा है, जिसे वो अपने हाथ में पकड़ा हुआ है. वीडियो में अजगर लगातार शख्स का गला दबोचने की कोशिश में जुटा हुआ है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स की भी हालत खराब हो रही है.
यहां देखें वीडियो
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस खतरनाक वीडियो (Viral Video) में एक शख्स के गले में अजगर लिपटा नजर आ रहा है, जिसे वो अपने हाथ में पकड़ है. इस दौरान अजगर लगातार शख्स का गला दबोचने के लिए हर तरीका आजमाता नजर आ रहा है. वहीं शख्स भी बार-बार अजगर की पकड़ (Grip) को कमजोर करने की कोशिश करता दिखाई पर रहा है. इस बीच शख्स अजगर को अपनी कैप से छेड़ता भी नजर आ रहा है, जिससे पायथन को और गुस्सा आ रहा है और वो मुंह खोल कर गुस्से में शख्स पर अटैक करने की कोशिश कर रहा है. वीडियो को देख कर डर के मारे पसीने छूटना लाजिमी है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों की डर के मारे हालत खराब हो रही है. इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं सात हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है. वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं