विज्ञापन

Crime Patrol का सीन लग रहा है! कीचड़ भरे तालाब में लेटकर कपल ने कराया प्री-वेडिंग शूट, खूब उड़ा मजाक

कीचड़ भरे तालाब में कपल का ‘सिनेमैटिक’ प्री-वेडिंग शूट वायरल हो गया है. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और इसे लेकर बहस छिड़ गई है कि क्रिएटिविटी की सीमा कहां तक होनी चाहिए.

Crime Patrol का सीन लग रहा है! कीचड़ भरे तालाब में लेटकर कपल ने कराया प्री-वेडिंग शूट, खूब उड़ा मजाक
रोमांस या थ्रिलर? तालाब में कपल का प्री-वेडिंग शूट देख लोग हुए कन्फ्यूज

आजकल प्री-वेडिंग शूट्स में कुछ अलग और यूनिक करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन, कई बार यही अलग करने की कोशिश लोगों को ट्रोलिंग का शिकार भी बना देती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल कीचड़ भरे तालाब में प्री-वेडिंग शूट करवाता नजर आ रहा है.

तालाब में ‘रोमांटिक' सीन या अजीब एक्सपेरिमेंट?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल गंदे पानी से भरे एक तालाब में लेटा हुआ है, जबकि फोटोग्राफर आसपास खड़े होकर उन्हें ‘सिनेमैटिक' पोज देने के निर्देश दे रहे हैं. जहां आमतौर पर प्री-वेडिंग शूट में खूबसूरत लोकेशन, सनसेट, फूलों के खेत या रोमांटिक बैकग्राउंड होते हैं, वहीं इस कपल ने कुछ हटकर करने की कोशिश की. हालांकि, यह एक्सपेरिमेंट लोगों को अजीब और असहज लग रहा है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग की बाढ़

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स ने इस पर मजेदार और तंज भरे कमेंट्स करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, 'जब बजट कहे सिंपल शूट, लेकिन डायरेक्टर बोले टाइटैनिक और गंगनम स्टाइल का संगम. दूसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ये शादी हो रही है या Crime Patrol का अगला एपिसोड? वहीं, एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, ये प्री-वेडिंग नहीं, पोस्ट-वेडिंग शूट लग रहा है!

क्रिएटिविटी या ओवरडोज?

यह वीडियो सिर्फ मजाक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने एक बड़ी बहस भी छेड़ दी है. कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या आजकल कपल्स अलग दिखने के चक्कर में भावनाओं से ज्यादा ‘शॉक वैल्यू' पर ध्यान दे रहे हैं? जहां एक तरफ कुछ लोग इसे क्रिएटिविटी मान रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसे पूरी तरह अनप्रोफेशनल और ओवर-द-टॉप बता रहे हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: फेसमास्क लगाकर ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करने लगी कर्मचारी, देखते ही बॉस ने जो कहा, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

बेटी कर रही थी डांस, तभी बीच में आ गए पापा! चप्पल पहनकर किया कुछ ऐसा, इंटरनेट पर बन गए स्टार

शरीर में भर गई हवा, बन गई ‘Balloon Kitty'! बिल्ली को हुई ऐसी दुर्लभ बीमारी, वजह जान चौंक जाएंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com