विज्ञापन

बेटी कर रही थी डांस, तभी बीच में आ गए पापा! चप्पल पहनकर किया कुछ ऐसा, इंटरनेट पर बन गए स्टार

बेटी के डांस के बीच पापा ने चप्पल पहनकर ऐसा मूनवॉक किया कि वीडियो वायरल हो गया. माइकल जैक्सन के गाने पर यह मजेदार पल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

बेटी कर रही थी डांस, तभी बीच में आ गए पापा! चप्पल पहनकर किया कुछ ऐसा, इंटरनेट पर बन गए स्टार
Michael Jackson के गाने पर पापा का जलवा! बेटी रह गई पीछे, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटी डांस कर रही होती है, लेकिन अचानक उसके पापा की एंट्री पूरे माहौल को बदल देती है. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @magic_shop द्वारा शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.

पापा ने ‘Billie Jean' पर दिखाया कमाल

वीडियो की शुरुआत में लड़की आत्मविश्वास के साथ Billie Jean पर डांस कर रही होती है. यह गाना पॉप के बादशाह माइकल जैक्सन का सबसे मशहूर गानों में से एक है. लेकिन,  कुछ ही सेकंड में उसके पापा फ्रेम में आते हैं और बिना किसी तैयारी के शानदार मूनवॉक करने लगते हैं. उनका यह डांस इतना स्मूद और शानदार होता है कि सभी की नजरें उन्हीं पर टिक जाती हैं.

चप्पल में डांस ने जीता दिल

इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि पापा ने कोई खास डांस कॉस्ट्यूम नहीं पहना होता. वह घर के सामान्य कपड़ों और चप्पल में ही डांस कर रहे होते हैं. उनका कॉन्फिडेंस और सहज अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. बेटी भी कुछ देर के लिए साइड में हो जाती है और पापा का डांस देखती रह जाती है.

देखें Video:

40 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

यह वीडियो अब तक 40 लाख (4 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- अगर यह गाना कहीं भी बज जाए, तो ये डांस शुरू कर देंगे! यह लाइन दिखाती है कि माइकल जैक्सन का संगीत आज भी हर पीढ़ी के लोगों के दिलों में बसा हुआ है.

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन

वीडियो पर लोगों ने जमकर मजेदार कमेंट किए हैं. एक ने कहा- माइकल जैक्सन भी ये देखकर खुश हो रहे होंगे! दूसरे ने कहा- चप्पल में Moonwalk? ये तो लेवल अलग है. तीसरे यूजर ने कहा- अंकल जी ने तो स्टेज ही छीन लिया. चौथे ने कहा- चप्पल की ताकत पर रिसर्च होनी चाहिए!

आज भी जिंदा है ‘Billie Jean' का जादू

साल 1982 में रिलीज हुआ Billie Jean, थ्रिलर का हिस्सा था और इसने पॉप म्यूजिक और डांस की दुनिया में नई पहचान बनाई. आज भी इस गाने का जादू बरकरार है, और यह वीडियो इसका ताजा उदाहरण है कि अच्छा संगीत कभी पुराना नहीं होता.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: शरीर में भर गई हवा, बन गई ‘Balloon Kitty'! बिल्ली को हुई ऐसी दुर्लभ बीमारी, वजह जान चौंक जाएंगे

बच्चों के लिए घर बनाना बंद करें! गुरुग्राम के CEO ने पैरेंट्स को दी ऐसी सलाह, सोशल मीडिया पर छिड़ी बड़ी बहस

हम सिर्फ रेलवे स्टेशन पर मिलते हैं...दिन-रात की नौकरी ने छीन लिया साथ, लंदन में भारतीय कपल की कहानी वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com