विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2022

टॉयलेट सीट के अंदर से निकली मॉनिटर लिजर्ड, वीडियो देखते ही सहम गए लोग

मॉनिटर लिजर्ड (Monitor Lizard) को पहले तो टॉयलेट सीट (Toilet Seat) के अंदर अपनी जीभ निकालते देखा जा सकता है. वहीं धीरे-धीरे मॉनिटर लिजर्ड निकल कर सभी के सामने आ जाती है.

टॉयलेट सीट के अंदर से निकली मॉनिटर लिजर्ड, वीडियो देखते ही सहम गए लोग
इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग हैरत में पड़ गए.
नई दिल्ली:

इंसान के साथ अक्सर ऐसे वाकये घट जाते हैं जो उसके होश उड़ा देते हैं. अक्सर कोई न कोई ऐसी ही खबर हमारे सामने भी आती ही रहती है, जिसे देख हम सब भी दंग रह जाते हैं. फिलहाल इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही डरावना वीडियो तेजी से वायरल (Viral) होता दिख रहा है. जिसमें टॉयलेट सीट (Toilet Seat) के अंदर से एक मॉनिटर लिजर्ड को निकलते देखा जा रहा है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जरूरी काम से टॉयलेट जाता हैं जहां वह कुछ अजीब नोटिस करता है. जिसके बाद वह सतर्क हो जाता है और फिर इस पूरी घटना को रिकॉर्ड करने की सोचता है. इस दौरान एक बड़ी से मॉनिटर लिजर्ड (Monitor Lizard) को पहले तो टॉयलेट सीट (Toilet Seat) के अंदर अपनी जीभ निकालते देखा जा सकता है. वहीं धीरे-धीरे मॉनिटर लिजर्ड निकल कर सभी के सामने आ जाती है.

टॉयलेट सीट (Toilet Seat) से मॉनिटर लिजर्ड को निकलते देख हर किसी के होश उड़ जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर जैसे ही ये वीडियो शेयर किया गया वैसे ही लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि ये नजारा सच में बेहद डरावना है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि सोचिए अगर ये आदमी बिना देखे टॉयलेट सीट पर बैठ जाता तो क्या होता.

ये भी पढ़ें; आग लगी इमारत से बच्ची को बचाकर हीरो बने दो शख्स, जमकर हो रही है तारीफ

इस वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. जिसे शेयर करने के साथ ही कैप्शन में कहा गया है कि 'बचके रहना रे बाबा'. वीडियो (Video) को देखने के बाद यूजर्स इसे लेकर काफी सतर्क होते दिख रहे हैं. फिलहाल खबर लिखे जाने तक वीडियो (Video) को शेयर किए जाने के एक घंटे के अंदर ही 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monitor Lizard, Offbeat News, Toilet Seat, Scary Videos, Monitor Lizard Viral Video, Monitor Lizard Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com