मोबाइल फोन (Mobile Phone) की वजह से इंसान अपने कई छोटे-मोट काम बड़ी आसानी ने निपटा लेता है. लेकिन सबसे कमाल कि बात तो ये है कि अब हर कोई कहीं भी अपने मोबाइल (Mobile) से फोटो क्लिक कर सकता है. पहले फोटो खिंचवाने के लिए इंसान को दूसरे शख्स के सहारे रहना पड़ता था. मगर सेल्फी (Selfie) ने दूसरे शख्स पर निर्भरता को बिल्कुल खत्म कर दिया. अब आप जहां चाहे, जैसे चाहे अपनी सेल्फी क्लिक कर सकते हैं.
अब अगर कोई आपसे ये कहे कि उसने अपनी सेल्फी को बेचकर करोड़ों कमा लिए तो जाहिर सी बात है आपको यकीन नहीं होगा. आप यही सोच रहे होंगे कि भला क्या आप अपनी सेल्फी बेचकर लाखों कमा सकते हैं? लेकिन अब इंडोनेशिया (Indonesia) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेहद आम से छात्र ने अपनी फोटो बेचकर करोड़ों कमा लिए. इसलिए अब उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
कुछ लोग तो यही पूछे रहे हैं कि आखिर उसकी फोटो (Photo) में ऐसा क्या था, जो वो करोड़पति बन गया. असल में इंडोनेशियाई कॉलेज के छात्र (College Students) ने एनएफटी (NFT) के जरिए करोड़ों कमाए हैं. इसके तहत लड़के ने अपनी सेल्फी के डिजिटल राइट्स (Digital Rights) बेचे हैं. छात्र की पहचान सुल्तान गुस्ताप अल घोजाली के रूप में हुई, जो सेमारंग इलाके से ताल्लुक रखता है.
एक अन्य जानकारी के मुताबिक छात्र ने पिछले पांच सालों से लगभग हर दिन अपने कंप्यूटर के सामने बैठकर 1000 से ज्यादा सेल्फी ली थी. इस छात्र ने जब ब्लॉकचेन तकनीक को समझा तो उसने अपनी सेल्फी को एनएफटी के जरिए बेचने की सोची. जब घोजाली की सेल्फी की मांग बढ़ गई, तो क्रिप्टोकरेंसी ईथर ($ 806) के 0.247 के लिए एक सेल्फी उपलब्ध थी. छात्र ने आगे बताया कि उन्होंने सेल्फी अपलोड करना दिसंबर में शुरू किया था.
ये भी पढ़ें: फैमिली ने मिलकर घर ही बना डाला चार सीटर प्लेन, खबर सुन हर कोई रह गया दंग
इसके बाद एक शेफ (Chef) ने उनका प्रचार किया. जिस वजह से बिक्री में तेजी आई. इसी योजना के जरिए अब वो करोड़पति बन गए हैं. घोजाली ने कहा कि शुरुआत में उनके मन में बस यही था कि अगर लोगों ने मेरी सेल्फी इकठ्ठा की, तो ये सिर्फ मजाक होगा. उस दौरान उन्होंने एक फोटो की कीमत 3 डॉलर रखी थी. बाद में उनका प्लान हिट गया और उन्होंने 1 मिलियन डॉलर इकट्ठा कर लिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं