Cockroach Janta Party Anthem Song: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक राजनीतिक पार्टी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस पार्टी का नाम है कॉकरोच जनता पार्टी. अब इस पार्टी का एंथम गाना 'मैं भी कॉकरोच' इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच लिया है. दरअसल, 15 मई को सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने एक तीखी टिप्पणी में बेरोजगार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से कर दी, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया.
यह भी पढ़ें: सपनों से ऊपर जिम्मेदारियां... डिलिवरी बॉय ने पहले लगाए कमाल के 'शॉट', फिर बल्ले को यूं दी इज्जत, वीडियो ने जीत लिया क्रिकेट लवर्स का दिल
वायरल हो रहा 'मैं भी कॉकरोच' एंथम
दावा किया जा रहा है कि पार्टी के लॉन्च होने के सिर्फ तीन दिनों के अंदर इससे 70 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं. पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है. अब इसका एंथम गाना आया है जिसके लिरिक्स इस प्रकार हैं- 'हां मैं भी कॉकरोच, मैं भी कॉकरोच, सिस्टम तेरी खराब, मेरी बदली न सोच, मैं भी कोकरॉच... कचरे से निकलेंगे अब बदलेंगे सोच, मैं भी कोकरॉच..'. गाने की वीडियो के कमेंट्स में इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'भाई को राज्य सभा पहुंचा के ही छोड़ोगे', दूसरे यूजर ने लिखा 'मैं भी कॉकरोच', एक अन्य यूजर ने लिखा 'आउटस्टैंडिंग'.
आप भी देखिए वीडियो
This one's for every Youth who refused to stay silent 🎵 “MAIN BHI COCKROACH” — OUT NOW 🔥
— I Am Cockroach (@IAmCockroachIN) May 19, 2026
This movement is just getting started 😏
Ab sirf sunna nahi, movement ka hissa bano! 🤜🤛
Register now at https://t.co/5P211YDvs2 🌐 pic.twitter.com/QDUygKA8aP
किसने बनाई कॉकरोच जनता पार्टी?
इस पार्टी की शुरुआत अभिजीत दीपके नाम के 30 साल के भारतीय छात्र ने की है, जो इस समय बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस की पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि यह विचार उन्हें अचानक आया, जब उन्होंने बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी के बारे में सुना. दीपके के मुताबिक, उन्होंने यह पहल इसलिए शुरू की क्योंकि आज के युवा खुद को मौजूदा राजनीतिक दलों से जुड़ा हुआ महसूस नहीं करते. उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल का मकसद युवाओं को एक्टिव बनाना, समाज से जोड़ना है.
क्या है CJP का मैनिफेस्टो ?
CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना मैनिफेस्टो भी जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने, मीडिया और एंकर्स की जवाबदेही तय करने, रिटायरमेंट के बाद Chief Justices को राज्यसभा सीट न देने और दल बदलने वाले नेताओं पर कार्रवाई जैसी मांगें शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: VIDEO: कूलर है या कमरा? कभी देखा है 7 फीट का साइज वाला 'बाहुबली' कूलर, लोग बोले- 'ये क्या बना दिया भाई'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं