विज्ञापन

50 करोड़ का सोना, 1.5 करोड़ कैश... मलबे से निकला नेपाल बाढ़ में बह चुका बैंक का खजाना, VIDEO

प्रधानमंत्री शाह के अनुसार, अब तक 9,435 लोगों को हवाई और सड़क मार्ग से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. राहत और बचाव के लिए कुल 394 उड़ानें संचालित की जा चुकी हैं, जिनमें रविवार को 72 उड़ानें शामिल हैं.

50 करोड़ का सोना, 1.5 करोड़ कैश... मलबे से निकला नेपाल बाढ़ में बह चुका बैंक का खजाना, VIDEO

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने देश में पिछले पांच दिनों से जारी भीषण प्राकृतिक आपदा को लेकर राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जन-धन और भौतिक क्षति का पूरा विवरण जुटाना अभी भी चुनौतीपूर्ण है. प्रतिकूल मौसम, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार बने जोखिम के बावजूद सरकार नागरिकों की जान बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है. इस बीच करीब 8 घंटे की लगातार कोशिश के बाद नेपाल पुलिस ने एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक की त्रिशूली धुंगे ब्रांच से लगभग 1.5 करोड़ रुपये नकद, करीब 50 करोड़ रुपये कीमत का सोना और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित जगह पर पहुंचाए हैं. 

प्रधानमंत्री शाह के अनुसार, अब तक 9,435 लोगों को हवाई और सड़क मार्ग से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. राहत और बचाव के लिए कुल 394 उड़ानें संचालित की जा चुकी हैं, जिनमें रविवार को 72 उड़ानें शामिल हैं. प्रभावित क्षेत्रों में नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के 20,618 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.

सेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए 279 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

जलविद्युत परियोजना क्षेत्रों से नेपाली सेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए 279 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. भारतीय विशेषज्ञ टोली की मदद से रसुवा में अपर त्रिशूली-1 परियोजना के आसपास दो दिनों में 250 लोगों का उद्धार किया गया। भारत के अलावा चीनी और कोरियाई विशेषज्ञ दल नेपाली सेना के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रहे हैं. भारतीय टीम सुरंग के भीतर करीब तीन किलोमीटर तक खोज कर रही है.

नुवाकोट में सुरंंग में बचाव अभि‍यान जारी 

नुवाकोट की अपर त्रिशूली-3 ‘ए' परियोजना की सुरंग में भी बचाव अभियान जारी है. नेपाली सेना के इंजीनियर ब्लास्टिंग के जरिए रास्ता खोलने का प्रयास कर रहे हैं. सेना, सशस्त्र पुलिस के प्रशिक्षित कुत्तों और नेपाल पुलिस के विशेषज्ञों समेत 90 लोगों की संयुक्त टीम मौके पर तैनात है. सुरंग में दो बाई तीन फीट का छेद बनाया गया था, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद बड़े उपकरणों, ब्लास्टिंग और सुरंग को चौड़ा करने का काम एक साथ जारी है. अपर त्रिशूली-3 ‘बी', चिलिमे, लांगटांग खोला और मैलुंग खोला जलविद्युत परियोजनाओं में भी बचाव अभियान चल रहा है. इन अभियानों में भारत के विशेषज्ञ दल नेपाली सेना के साथ समन्वय कर काम कर रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

267 घायलों का इलाज

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 267 घायलों को निकालकर स्थानीय तथा काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है. इनमें से 156 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। प्रभावित इलाकों में चिकित्सा और मनोपरामर्श के लिए काठमांडू से डॉक्टरों की टीमें भेजी गई हैं.

प्रधानमंत्री राहत कोष में 5.24 अरब नेपाली रुपये

प्रधानमंत्री शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप कोष और प्रधानमंत्री राहत कोष के जरिए आर्थिक सहायता जुटाई जा रही है. रविवार दोपहर तक नौ वाणिज्यिक बैंकों के खातों में 5 अरब 24 करोड़ 79 लाख 44 हजार 585 नेपाली रुपये जमा हो चुके थे. इसके अलावा हिमालयन और लक्ष्मी बैंक में 21 लाख 232 अमेरिकी डॉलर भी जमा हुए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

26 राहत केंद्रों में हजारों लोगों को आश्रय

रसुवा और नुवाकोट में 26 अस्थायी आश्रय एवं राहत वितरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। रविवार को ही इन केंद्रों से 3,454 लोगों को अस्थायी आश्रय और राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई.

भारत और चीन समेत विभिन्न देशों से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. भारत से अब तक चार चरणों में 68.5 टन मानवीय सहायता और जरूरी दवाएं मिल चुकी हैं. भारत ने 230 फीट लंबा सिंगल-लेन मॉड्यूलर स्टील ब्रिज भी भेजा है और सात और बेली ब्रिज उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है.  हमारे तरफ से 30 बेली ब्रिज की मांग की गई है. 

अंतरराष्ट्रीय मदद भी बढ़ी

एशियाई विकास बैंक ने 50 लाख डॉलर के बजटीय अनुदान और 1.5 लाख डॉलर की तकनीकी सहायता का आश्वासन दिया है. विश्व बैंक से 16.7 करोड़ डॉलर का रियायती ऋण, अमेरिका से 5 लाख डॉलर और ऑस्ट्रेलिया से 10 लाख डॉलर की सहायता का आश्वासन मिला है. स्विट्जरलैंड से संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से खर्च किए जाने के लिए 10 लाख स्विस फ्रैंक की सहायता भी प्राप्त हुई है.

संचार सेवा बहाल करने का प्रयास

बाढ़ से नेपाल टेलिकॉम के 38 और एनसेल के 27 टावर प्रभावित हुए थे. अब तक नेपाल टेलिकॉम के 106 और एनसेल के 75 टावर फिर से चालू किए जा चुके हैं। प्रभावित क्षेत्रों में 20 सैटेलाइट फोन भी भेजे गए हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'जमापूंजी बाढ़ में बह गई... घर के तीन लोग अभी भी लापता', लोगों ने बयां क‍िया नेपाल त्रासदी का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood, Nepal Flash Flood 2026, Nepal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com