विज्ञापन

'दिल्‍ली में CJP को मीटिंग के लिए किराए पर नहीं दिया जा रहा हॉल', दीपके बोले- पुलिस धमका रही

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा क‍ि उन्‍हें दिल्‍ली में वालंटियर्स मीटिंग के लिए किराए पर हॉल नहीं दिया जा रहा है. भाजपा वाले और पुलिस मालिकों को धमका रही है. उनसे कहा जा रहा है क‍ि हॉल दिया तो तुम्‍हें उलटा लटका देंगे.  

'दिल्‍ली में CJP को मीटिंग के लिए किराए पर नहीं दिया जा रहा हॉल', दीपके बोले- पुलिस धमका रही
delhi cjp meeting cancelled allegations on bjp delhi police

delhi cjp meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्‍ली पुल‍िस पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्‍होंने कहा- पुलिस की धमकी के कारण हमें दिल्‍ली में मीटिंग के लिए किराए पर हॉल नहीं मिल रहा. लोगों को धमकाया जा रहा है क‍ि अगर, CJP वालों को हॉल दिया तो तुम्‍हें उलटा लटका दिया जाएगा. उन्‍होंने कहा- इस तरह से हम डरने वाले नहीं हैं'.

अभिजीत दीपके ने क्‍या कहा? 

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- "हम बुधवार 12 अगस्‍त को दिल्ली में अपने वालंटियर्स के साथ बैठक आयोजित करने वाले थे. इसके लिए हम लगातार एक हॉल की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी हमें किराए पर हॉल नहीं दे रहा था. हम करीब 10 जगह गए, सब यही कहते रहे कि ऊपर से दबाव है. बड़ी मुश्किल से हमें एक हॉल किराए पर मिला था, उसकी रसीद भी हमारे पास है. लेकिन, उसके मालिक को सुबह से धमकियां मिलीं. उनसे कहा गया कि अगर सीजेपी की बैठक होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा. यह सब पुलिस के द्वारा किया जा रहा है, लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं है. 

आंदोलन को हाईजैक...अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, बताया क्यों नहीं गए झारखंड

नेशनल वर्किंग कमिटी की घोषणा

बता दें क‍ि इससे पहले 6 अगस्‍त को कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी नेशनल वर्किंग कमिटी की घोषणा की थी. इसे ऑर्गेजाइशनल स्ट्रक्चर एंड नेशनल एक्सपैंशन आर्किटेक्चर का नाम दिया गया है. इसमें 14 पद बनाए गए हैं. इन 14 पदों पर कुल 11 लोगों को जिम्मेदारियां दी गईं हैं. इसमें अभिजीत दीपके को फाउंडर और नेशनल कन्वेनर का पद दिया गया. साथ ही, को-कन्वेनर आशुतोष रांका और सौरव दास को बनाया गया है. नीचे देखिए पूरी लिस्‍ट...

Latest and Breaking News on NDTV
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach Janta Party News, Cockroach Janta Party News In Hindi, Cockroach Janta Party Founder, Delhi News, Delhi Politices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com