विज्ञापन

नेपाल में आई बाढ़ से पहले ग्लेशियर ढहने का Video ड्रोन में कैद, देखिए आखिर हुआ क्या था

Nepal Flood Video: नेपाल में ग्लेशियर फटने से अचानक भीषण बाढ़ आई थी. जिसके कई वीडियो सामने आए हैं. इस बीच ग्लेशियर के ढहने का पल ड्रोन में कैद हुआ है

नेपाल में आई बाढ़ से पहले ग्लेशियर ढहने का Video ड्रोन में कैद, देखिए आखिर हुआ क्या था
नेपाल में बाढ़ से पहले ग्लेशियर फटने का वीडियो सामने आया
  • नेपाल में आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है, इस घटना का एक और वीडियो सामने आया है.
  • ड्रोन में कैद हुए इस वीडियो में ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटता और ढहता हुआ दिख रहा है.
  • इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ग्लेशियर टूटकर नीचे की तरफ गिर गया.

नेपाल में पिछले हफ्ते आई बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग लापता है. तिब्बत में ग्लेशियर फटने की वजह से यह घटना हुई थी. खास बात यह है कि ग्लेशियर फटने का एक वीडियो ड्रोन में कैद हुआ है. जिसमें यह दिख रहा है कि कैसे ग्लेशियर फटा था. यह फुटेज एक चीनी फोटोग्राफर की तरफ से ली गई थी. यह वीडियो समुद्र तल से 7 हजार 200 मीटर से ज्यादा ऊंचाई से लिया गया था. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ऊंचे लांगटांग लिरुंग शिखर के पास एक ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा तेजी से टूटकर नीचे गिरता दिख रहा है. इसके बाद भारी धूल का गुबार उठा था. 

भोटेकोशी और त्रिशूली नदी में उफान 

जैसे ही यह ग्लेशियर टूटकर नीचे की तरफ आया तो बर्फ, चट्टान, कीचड़ और मलबे का सैलाब लगभग 1200 मीटर नीचे घाटी से टकरा गया. जिससे  भोटेकोशी और त्रिशूली नदियां उफान पर आ गई और पूरे इलाके को भीषण बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया. 26 अगस्त को हुई इस घटना में भारी नुकसान हुआ है. नेपाल का धड़िंग जिला बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. अब तक के अपडेट के मुताबिक 903 लोगों की मौत हुई है. जबकि बड़ी संख्या में लोग गायब बताए जा रहे हैं. तिब्बत में भी इस घटना में अब तक 16 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

(फोटो क्रेडिट-PTI)

नेपाल में 4500 से ज्यादा लोग लापता 

नेपाल में बाढ़ के बाद फिलहाल 4500 से ज्यादा लोग लापता हैं. इस बाढ़ के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा था कि एक अकल्पनीय और दिल दहला देने वाली घटना है. फिलहाल देश एक अकल्पनीय और दिल दहला देने वाली प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है. फिलहाल रसुवा में भोटे कोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण जान-माल और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का पूरा ब्योरा जुटाना बेहद मुश्किल हो गया है. लेकिन बचाव और राहत कार्य लगातार जारी है. हम अपनी एकता और सामूहिक प्रयासों से इस संकट से उबरने में सफल होंगे.'

Latest and Breaking News on NDTV

ग्लेशियर ढहने का वीडियो हुआ था वायरल 

नेपाल में ग्लेशियर ढहने से बाढ़ आई थी. जिसका ड्रोन वाला वीडियो सामने आया है. इसमें ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा अचानक से टूटता हुआ दिखा था. तिब्बत इलाके में मौजूद पर्यटकों ने ने घटना अपने ड्रोन में कैद की है. जिसका वीडियो अभी सामने आया है. बता दें कि नेपाल में बाढ़ आने के बाद से अब तक कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. जिसमें तबाही का बड़ा मंजर दिखा है. 

ये भी देखिए: VIDEO: 'जमापूंजी बाढ़ में बह गई... घर के तीन लोग अभी भी लापता', लोगों ने बयां क‍िया नेपाल त्रासदी का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood Video, Nepal Flood, Glacier Broken, Nepal Flood Videos, Nepal Flood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com