विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

VIDEO: शिकार के चक्कर में 1 फुट लंबा चाकू निगल बैठा कोबरा, दिल दहला देगा रेस्क्यू ऑपरेशन

Cobra Swallows Knife: हाल ही में एक कोबरा सांप ने गलती से 12 इंच लंबी चमचमाती छुरी निगल ली, लेकिन किस्मत से समय रहते हुए एक शानदार रेस्क्यू ऑपरेशन ने उसकी जान बचा ली.

कोबरा ने निगल ली 12 इंच की छुरी, कर्नाटक में हुआ हैरान करने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन

Cobra Swallows 1 Foot Long Knife In Karnataka Village: कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. यहां एक कोबरा सांप ने गलती से 12 इंच लंबी चमचमाती छुरी निगल ली, लेकिन किस्मत से समय रहते हुए एक शानदार रेस्क्यू ऑपरेशन ने उसकी जान बचा ली. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना कर्नाटक के एक गांव की है, जहां एक व्यक्ति के घर में रसोई का चाकू जमीन पर गिर गया था, उसी दौरान एक कोबरा खाने की तलाश में घर में घुस आया. बताया जा रहा है कि कोबरा को चमकती छुरी किसी शिकार जैसी दिखी और उसने गलती से उसे निगल लिया.

छुरी निगल गया सांप (Karnataka snake rescue)

कुछ देर बाद जब घरवालों ने सांप को देखा, तो घबराकर तुरंत एक स्थानीय सांप पकड़ने वाले को फोन किया. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित पकड़कर पास के पशु चिकित्सक के पास ले गई. इसके बाद एक नाजुक ऑपरेशन के जरिए कोबरा के पेट से चाकू को निकाला गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे डॉक्टर और रेस्क्यू टीम मिलकर बेहद सावधानी से कोबरा के शरीर से चाकू बाहर निकालते हैं. यह ऑपरेशन जोखिम भरा था, क्योंकि कोबरा को नुकसान पहुंचाए बिना चाकू निकालना आसान नहीं था, लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई और सांप की जान बच गई.

रेस्क्यू टीम ने बचाई सांप की जान (12 inch knife swallowed by snake)

खुशकिस्मती से कोबरा को कोई गंभीर चोट नहीं आई और इलाज के बाद उसे पूरी तरह स्वस्थ होकर वापस जंगल में छोड़ दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिस पर हजारों यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है. लोग रेस्क्यू टीम की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर समय पर मदद नहीं मिलती, तो कोबरा की जान चली जाती. एक्सपर्ट्स का कहना है कि सांपों द्वारा इस तरह की धातु या कृत्रिम वस्तु निगलना बेहद दुर्लभ है. आमतौर पर सांप केवल जिंदा शिकार को ही निगलते हैं, जिनका पाचन वे आसानी से कर लेते हैं. यह घटना जहां लोगों को चौंका रही है, वहीं रेस्क्यू टीम की तेज़ कार्रवाई ने एक अनमोल जान को बचा लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब इंसानियत और जागरूकता की मिसाल बन गया है.

ये भी पढ़ें:-सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cobra Ne Nigla 12 Inch Ka Chaku Video, Cobra Swallows Knife In Karnataka, Cobra Swallows 1 Foot Long Knife, Cobra Eats 12 Inches Kitchen Knife, Cobra Rescue Video, Karnataka Snake Video, Cobra Swallows Knife Rescue Video, Cobra Swallows Knife, Karnataka Snake Rescue, Cobra Operation Viral Video, 12 Inch Knife Swallowed By Snake, Rare Snake Rescue India, Cobra Knife Stomach, Animal Rescue Viral, Indian Cobra Rescue Video, Snake Swallowed Steel Knife, Wildlife Rescue Karnataka Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com