विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2026

मेरा चॉपर निकल जाएगा! फोटो के लिए रोका तो नागालैंड के मंत्री ने कह दी ऐसी बात, मजेदार जवाब ने जीत लिया दिल

नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग का मेरा चॉपर निकल जाएगा वाला मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानिए कैसे उनके हल्के-फुल्के अंदाज और सेंस ऑफ ह्यूमर ने लोगों का दिल जीत लिया और वीडियो को बना दिया ट्रेंडिंग.

मेरा चॉपर निकल जाएगा! फोटो के लिए रोका तो नागालैंड के मंत्री ने कह दी ऐसी बात,  मजेदार जवाब ने जीत लिया दिल
नागालैंड के मंत्री का मजेदार जवाब वायरल, लोग बोले- ऐसे नेता हो तो मजा आ जाए

राजनीति में अक्सर नेताओं को गंभीर और सख्त छवि में देखा जाता है, लेकिन कुछ नेता अपनी सादगी और ह्यूमर से लोगों का दिल जीत लेते हैं. नागालैंड के एक मंत्री का ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भीड़ के बीच एक महिला को ऐसा मजेदार जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग हंस पड़े.

वायरल वीडियो में क्या है?

यह वीडियो नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग का है, जो नागालैंड सरकार में पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री जी भीड़ के बीच से गुजर रहे हैं. लोग उनसे मिलने और फोटो लेने की कोशिश कर रहे हैं. सुरक्षा कर्मी और अधिकारी भी उनके साथ चल रहे हैं. इसी दौरान एक महिला ने उन्हें फोटो के लिए रोकने की कोशिश की.

देखें Video:

मंत्री का मजेदार जवाब

महिला की बात सुनकर मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, मेरा चॉपर निकल जाएगा, नेक्स्ट टाइम! उनका यह जवाब सुनते ही आसपास खड़े लोग हंसने लगे. खास बात यह रही कि उनका अंदाज बिल्कुल हल्का-फुल्का और मजाकिया था, जिससे किसी को बुरा नहीं लगा.

लोगों को क्यों पसंद आया ये वीडियो?

इस छोटे से पल ने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छेड़ दी. लोगों को उनका सेंस ऑफ ह्यूमर पसंद आया. कई यूजर्स ने उन्हें, सबसे कूल नेता बताया. कुछ ने कहा- इतने डाउन टू अर्थ और विनम्र नेता कम ही मिलते हैं. कमेंट्स में आदर महोदय और मुंबई से प्यार जैसे रिएक्शन देखने को मिले.

यह भी पढ़ें: बच्चे की देखभाल के लिए बॉस से की मनमुताबिक शिफ्ट की रिक्ववेस्ट, मैनेजर के जवाब ने हर किसी को कर दिया हैरान

रेस्टोरेंट समझकर घुस गए अंतिम संस्कार में! लेकिन आगे जो हुआ, आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते

विदेशी टूरिस्ट को भारत के सरकारी अस्पताल में मिला मुफ्त इलाज, बोला- मैं हैरान रह गया! अनुभव जान चौंक जाएंगे आप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Temjen Imna Along Viral Video, Nagaland Minister Viral Reply, Temjen Imna Along
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com