विज्ञापन

हिमाचल से दिल्ली पढ़ने आई लड़की बनी कंटेंट क्रिएटर, 13 हजार फॉलोअर्स पर एक ही ब्रांड से की 34000 की कमाई

हिमाचल से दिल्ली पढ़ने आई एक छात्रा ने महज 13 हजार फॉलोअर्स पर 34,000 रुपये की कमाई की. उसने एक ही ब्रांड के साथ डील करके इतनी कमाई की है.

हिमाचल से दिल्ली पढ़ने आई लड़की बनी कंटेंट क्रिएटर, 13 हजार फॉलोअर्स पर एक ही ब्रांड से की 34000 की कमाई
13000 फॉलोअर्स पर एक ही ब्रांड से की 34 हजार की कमाई
Instagram/aviii.ii_m

Viral Video: हिमाचल प्रदेश से दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने गई एक लड़की कंटेंट क्रिएटर बन गई. इंस्टाग्राम पर अभी उसके 14 हजार फॉलोवर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर भी उसका चैनल है, जिस पर सिर्फ 3 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हो पाए हैं. हिमाचल की लड़की दिल्ली में पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट क्रिएशन का भी काम करती है. उसने इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में सिर्फ 13 फॉलोवर्स पर ही ब्रांड डील करके 34 हजार रुपये की कमाई की है. लड़की ने वीडियो में बताया कि ब्रांड्स के साथ बातचीत करते समय क्रिएटर्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में कर रही पढ़ाई

पल्लवी ठाकुर का इंस्टाग्राम पर @aviii.ii_m यूजरनेम से अकाउंट है. उसके हिमाचल के पहाड़ों से आने वाली पल्लवी अभी दिल्ली में रह रही है. वह यहां पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है. साथ ही वह कंटेंट क्रिएशन भी कर रही हैं, जिससे कुछ कमाई भी हो रही है. पल्लवी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए एक वीडियो में बताया कि उनकी अधिकतर कमाई ब्रांड डील से हो रही है, क्योंकि यूट्यूब चैनल पर अभी ज्यादा फॉलोवर्स नहीं हैं. 

इंस्टाग्राम पर सिर्फ 13 हजार फॉलोवर्स

पल्लवी के यूट्यूब चैनल पर करीब 4 हजार फॉलोवर्स होने वाले हैं. वहीं, अभी हाल ही इंस्टाग्राम पर पल्लवी ने एक पोस्ट डाली, जिसमें बताया कि सिर्फ 13 हजार फॉलोवर्स होने के बावजूद उसने एक ही ब्रांड डील से 34 हजार रुपये कमाए. वैसे यह सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा कि मात्र 13 हजार फॉलोवर्स और एक ही ब्रांड से कैसे इतनी कमाई हो सकती है. लेकिन पल्लवी का ब्रांड के साथ नेगोशिएशन का तरीका था, जिसके चलते उसने डील करके इतने रुपये कमा लिए. 

शुरू में एजेंसी ने 10000 रुपये बताया बजट

हिमाचल की लड़की ने बताया कि एक एजेंसी ने मुझसे संपर्क किया और एक नॉन-कोलैब रील (non-collab reel) बनाने और एक महीने के लिए ऐड राइट्स (ad rights) देने के लिए कहा. इसके लिए उसने 22,000 रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने बताया कि उनका बजट 7,000 से 10,000 रुपये के बीच है. फिर पल्लवी ने उनसे पूछा कि उन्हें क्या-क्या चाहिए (deliverables) और ऐड राइट्स के लिए क्या-क्या देना होगा. काफी बातचीत और मोलभाव के बाद 17,000 रुपये में डील फाइनल कर ली.

इसके बाद पल्लवी ने प्रोडक्ट डिलीवरी के लिए अपना पता दे दिया, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. अगले दिन उन्होंने फिर से उससे संपर्क किया और बताया कि ब्रांड ने उसी बजट में एक और प्रोडक्ट के लिए भी उसकी प्रोफाइल को चुन लिया है. इसके लिए वह मान गई. फिर मुझे कन्फर्मेशन मेल मिला, प्रोडक्ट डिलीवर हुआ, और मैंने स्क्रिप्टिंग, शूटिंग, एडिटिंग और पोस्टिंग का सारा काम पूरा किया. जब सारा काम हो गया, तो मैंने अपना इनवॉइस भेज दिया और 30 दिनों के अंदर मुझे पेमेंट मिल जाएगी. 

यह भी पढ़ें

भारतीय यूट्यूबर ने पहली बार देखा इंग्लैंड का गांव, बोला- 'इसने मेरी सोच को पूरी तरह बदल दिया'

ट्रेन में बिना ईयरफोन रील्स देखना व तेज आवाज में बात करना पड़ेगा भारी! 1000 रु. जुर्माने के साथ हो सकती है जेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Content Creator, Content Creator Agency, Content Creator Career, Viral News, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com