विज्ञापन

95 हजार सैलरी पाने वाले बेटे की नौकरी गई तो पेरेंट्स का बदला व्यवहार, बोले- तुझे पैदा करके गलती कर दी

22 साल के एक IT प्रोफेशनल ने उसकी 95 हजार रुपये सैलरी वाली जॉब मात्र 6 महीने में चली गई. जिस पर उसके पेरेंट्स का व्यवहार बदल गया.

95 हजार सैलरी पाने वाले बेटे की नौकरी गई तो पेरेंट्स का बदला व्यवहार, बोले- तुझे पैदा करके गलती कर दी
95 हजार सैलरी पाने वाले बेटे की नौकरी गई तो पेरेंट्स का बदला व्यवहार
NDTV

Viral News: 22 साल का एक लड़का बेरोजगार हुआ तो उसके परिवार वालों का व्यवहार बदल गया. उसके पेरेंट्स ने कहा कि गलती कर तुझे पैदा करके. युवक ने रेडिट पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट में बताया कि मात्र 6 महीने में ही उसकी IT की नौकरी चली गई. जिससे उसकी ज़िंदगी बिखर गई. उसने कहा कि दूसरी नौकरी ढूंढने में मदद करने के बजाय, उसके माता-पिता उसे ताने मारने लगे. बुरा-भला कहने लगे और उसकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी मुश्किल बना दी. उसने लिखा कि मुश्किल हालात से सीखा कि कोई भी सच में आपका अपना नहीं होता, यहां तक कि आपके माता-पिता भी नहीं.

लड़के की 95 हजार रुपये थी सैलरी

Reddit पोस्ट उसने बताया कि उसे IT में नौकरी मिली थी, लेकिन 6 महीने बाद नौकरी से निकाल दिया गया. 22 वर्षीय लड़के ने कहा कि उसकी अच्छी खासी 95 हजार रुपये सैलरी थी. पर अब जब उसके पास नौकरी नहीं है और पैसे भी नहीं कमा रहा तो घरवाले ऐसा बर्ताव कर रहे हैं, जैसे वह उन पर बोझ हो. 

22 वर्षीय युवक ने बताया कि सबसे बुरा उसे तब लगा, जब उसके आगे से खाने की प्लेट हटा ली और तुम्हारा क्या फायदा है. शायद तुम्हें पैदा करके गलती ही कर दी. 

बाइक में पेट्रोल डलवाने के नहीं हैं पैसे

टेकी ने लिखा कि पिछले एक महीने से ताने सुन रहा हूं और मुझे "मुफ़्तखोर" कहा जा रहा है. पर वह उसके जवाब में कुछ भी नहीं बोला. उसने बताया कि उसके पैरेंट्स ने उसका एयर कूलर यह कहकर ले लिया कि उन्हें गर्मी लग रही है. पैसे न होने के चलते वह बाइक में पेट्रोल तक नहीं सका और उसे 3 किमी तक बाइक को पैदल ही घसीटना पड़ा.

यह भी पढ़ें | 'किडनी बेचकर घर जा रही', दिवाली-छठ पर फ्लाइट का किराया देख लोग बोले- उससे सस्ता तो मॉलदीव जाना है

'2 दिन से खाना नहीं खाया'

उसने कहा कि इंटरव्यू की तैयारी करने के लिए वह रात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी खोज रहा है. पर उसे लगता है कि किस्मत ने उसका साथ छोड़ दिया है. युवक ने Reddit पर लिखा कि वह 2 दिनों से भूखा है, पर उसके घरवालों को कोई परवाह नहीं है. किराए के इलेक्ट्रिक स्कूटर पर फ़ूड डिलीवरी करने की कोशिश की, लेकिन उससे इंटरव्यू की तैयारी के लिए समय नहीं बचता. मैंने कोई पैसे नहीं बचाए थे, क्योंकि मैंने बाइक अपने ही पैसों से कैश में खरीदी थी, कोई EMI वगैरह नहीं थी.

Parents said "Galti kardi tujhe paida karke"
by u/Outside-Addendum-323 in PataHaiAajKyaHua

'जीने के लिए कीमत चुकानी पड़ती है'

अब मुझे पता चला है कि जीने के लिए इंसान को कीमत चुकानी पड़ती है. मुश्किल हालात से सीखा कि कोई भी सच में आपका अपना नहीं होता. लड़के ने लास्ट में लिखा कि अगर किसी को मेरी बात से बुरा लगे तो माफ़ करना, लेकिन गुमनाम रहकर अपना दुख बांटने के लिए मेरे पास Reddit के अलावा कोई और जगह नहीं थी. उसने लोगों से कहा कि अपनी ज़िंदगी अपने लिए जियो. जो गलती मैंने की, वो मत करना. अपनी सपनों की बाइक या कार खरीदने से पहले कुछ बचत ज़रूर कर लेना ताकि मुश्किल समय में वो तुम्हारा सहारा बन सके.

यह भी पढ़ें

IIT कानपुर ग्रेजुएट की पोस्ट ने छेड़ी नई बहस, लिखा- वर्कप्लेस की सबसे बड़ी यही लड़ाई है

जयपुर में बैंक के बाहर नाइट ड्यूटी कर रहे पति के साथ खाना खाती पत्नी का वीडियो वायरल, लोग बोले- नजर ना लगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Reddit Post, Viral Reddit Post India, Viral Reddit Post Hindi, Reddit Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com