विज्ञापन

कुंग फू करते AI रोबोट को देख लोग बोले- क्या करके मानेगा चीन! दुनिया रह गई दंग

रोशनी से जगमगाता मंच, हजारों की भीड़ और अचानक एंट्री लेते दर्जनों रोबोट. न चाल में लड़खड़ाहट, न मूवमेंट में कमी. ऐसा मंजर जिसने तालियां भी बटोरीं और एक सवाल भी खड़ा कर दिया कि, क्या मशीनें सच में इंसानों से आगे निकल रही हैं?

कुंग फू करते AI रोबोट को देख लोग बोले- क्या करके मानेगा चीन! दुनिया रह गई दंग
मंच पर उतरे रोबोट उस्ताद! चीन के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला में दिखा ऐसा नजारा कि लोग रह गए दंग

China Spring Festival Gala: चीन के मशहूर CCTV Spring Festival Gala में इस बार टेक्नोलॉजी का ऐसा जलवा दिखा, जिसने दुनिया का ध्यान खींच लिया. हर साल चीनी नववर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाला यह शो देश का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम माना जाता है. इस बार मंच पर इंसानों के साथ-साथ रोबोट भी सितारे बन गए. 

ये भी पढ़ें:-AI समिट में दिखी TCS की करामाती कार, ड्राइवर की तबीयत बिगड़े तो खुद संभाल लेगी स्टीयरिंग

रोबोट्स का कमाल (Unitree G1 humanoid robot)

चीनी कंपनी Unitree Robotics द्वारा तैयार किए गए G1 ह्यूमनॉइड रोबोट पहली बार पूरी तरह ऑटोमेटेड अंदाज में नजर आए. इंसान जितनी ऊंचाई वाले इन रोबोट्स ने कुंग फू के जटिल दांव पेंच दिखाए. बैकफ्लिप, घुटनों पर लैंडिंग, तेज स्पिन और ग्रुप कोआर्डिनेशन ऐसा कि एक भी रोबोट नहीं गिरा. यही वजह है कि इंटरनेट पर इन दिनों China humanoid robot, Spring Festival Gala robot performance, CCTV viral video जैसे कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं. उनकी चाल में इत्मीनान था और मूवमेंट में गजब का तालमेल. कई दर्शकों को एक पल के लिए यकीन ही नहीं हुआ कि वे मशीन देख रहे हैं. 

क्यों बढ़ी बहस? (CCTV robot performance)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल के मुकाबले इस बार रोबोट्स की परफॉर्मेंस कहीं ज्यादा जटिल और सटीक थी. कुछ विदेशी मीडिया आउटलेट्स ने भी इसे टेक्नोलॉजी की बड़ी छलांग बताया. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि अगर रोबोट अब डांस और मार्शल आर्ट कर सकते हैं, तो आगे क्या क्या मुमकिन होगा. यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के तेजी से बढ़ते असर की झलक भी है.

ये भी पढ़ें:-480 की रफ्तार से दौड़ेगी ये अनोखी ट्रेन, 90 मिनट में शहर पार...1 घंटे में दिल्ली से कानपुर!

क्या रोबोट ले लेंगे इंसानों की जगह? चीन के मंच से उठे सवाल (Chinese AI robot viral video)

चीन का यह मंचन महज एक शो नहीं था, बल्कि आने वाले कल की दस्तक जैसा लगा. रोबोट्स ने साबित कर दिया कि टेक्नोलॉजी की रफ्तार अब किसी से कम नहीं. अब देखना यह है कि इंसान और मशीन की यह जुगलबंदी आगे किस मोड़ पर पहुंचती है.

ये भी पढ़ें:-3 लाख की सैलरी, 1 लाख की SIP और शादी का फंड, 2 लाख से ज्यादा तो खर्च कर देती है यह डेटा इंजीनियर

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China Robotics, Humanoid Robots, Cctv Spring Festival Gala, Ai Martial Arts, China Spring Festival Gala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com