विज्ञापन
34 minutes ago
नई दिल्ली/मुंबई:

Breaking News LIVE Updates: केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की समस्याएं दूर करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं. खासकर कमर्शियल गैस सिलेंडरों को लेकर होटल-रेस्तरां की समस्याओं को दूर करने पर विशेष समिति ध्यान देगी. संसद बजट सत्र के दूसरे चरण में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा भी चल रही है. वहीं एनसीपी के दिवंगत नेता अजित पवार के नाम का दुरुपयोग रोकने के लिए उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के कार्यालय ने निर्देश जारी किया है. अजित पवार के नाम पर स्मारक या संस्था बनाने के लिए अब परिवार की अनुमति लेना अनिवार्य की गई है. अब उनके परिवार की पूर्व लिखित अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उत्तर प्रदेश में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. रमजान में आज शब ए बारात का दिन है, ये मुस्लिमों का बड़ा त्योहार है. 

Breaking News LIVE Updates Today

शेयर बाजार में आज भी गिरावट

आज भी शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है. सेंसेक्स सुबह 10.30 बजे करीब 486 अंक नीचे लुढ़कर 77,737 पर था. जबकि निफ्टी भी 121 अंक नीचे रहा और वो 24,139.90 अंक पर था. 

Share Market LIVE: इंडिगो के शेयर में 1 फीसदी की तेजी

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के अगले दिन बुधवार को एयरलाइन के शेयरों में तेजी देखी गई. इंडिगो के शेयरों में सुबह 1 फीसदी का उछाल आया. इंडिगो एयरलाइन के नए सीईओ के चयन तक कंपनी के एमडी राहुल भाटिया अंतरिम रूप से कामकाज और प्रबंधन संभालेंगे.

LPG Crisis: बेंगलुरु के होटलों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी

बेंगलुरु के होटलों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी जारी है. कांग्रेस कार्यालय के ठीक सामने स्थित लोकप्रिय बैंगलोर थिंडीज आउटलेट के पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है। वहां सिर्फ कॉफी और चाय मिलती है, अन्य व्यंजन नहीं. मालिक का कहना है कि हमने कई जगहों पर पता किया, लेकिन वे कालाबाजारी कर रहे हैं और वह भी बहुत अधिक कीमत पर.मालिक का कहना है कि मेरे पास अपने 70 कर्मचारियों के लिए खाना बनाने के लिए भी सिलेंडर नहीं है.

LPG गैस का संकट बड़ा हो रहा- शिवसेना सांसद अनिल देसाई

लोकसभा सांसद और शिवसेना (यूबीटी) के अनिल देसाई ने आज संसद भवन परिसर में कहा कि एलपीजी गैस का संकट बड़ा हो रहा है, सप्लाई बाधित हो रही है. हमें यह इंश्योर करना होगा कि हम लोगों की जरूरत की सप्लाई बाधित न हो. सरकार को ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई करनी होगी.

बाबासाहेब आंबेडकर पर आपत्तिजनक वीडियो से तनाव, एहतियातन पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, FIR दर्ज

पालघर जिले के बोईसर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, आरोप है कि वीडियो में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और बौद्ध समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है. घटना से नाराज नागरिकों की भारी भीड़ ने बोईसर एमआईडीसी पुलिस स्टेशन का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई  है. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे बोईसर शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात कर दिया गया है. पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है.

UP News LIVE: सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाया

सीएम योगी की मां को आपत्तिजनक शब्द कहने का मामला गरमाता जा रहा है. लखनऊ में फिर पोस्टर लगे हैं. मौलाना सलीम को फांसी देने की मांग हो रही है. लखनऊ के VVIP गेस्ट हाउस, नगर निगम, अलीगंज, आलमबाग, गोमतीनगर समेत पूरे शहर में पोस्टर लगे हैं.मौलाना सलीम पर अब तक प्रदेशभर में 120 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई हैं. 

Maharashtra News LIVE: अजित पवार के नाम के इस्तेमाल पर रोक, महाराष्ट्र डिप्टी सीएम के ऑफिस ने जारी किया निर्देश

महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के कार्यालय ने आदेश जारी किया है और अजित पवार के नाम पर स्मारक या संस्था बनाने के लिए अब परिवार की अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है. अजित पवार के निधन के बाद उनके नाम पर संस्थाओं और स्मारक बनाने की बढ़ती मांग को देखते हुए ये फैसला लिया गया. अजित पवार के नाम का इस्तेमाल कर अवैध रूप से चंदा जुटाने वाली या संदिग्ध काम करने वाली संस्थाओं की कड़ी जांच की जाएगी. कोई पुरानी संस्था अपना नाम बदलकर अजित पवार के नाम पर रखना चाहती है, तो उसे भी इन नए नियमों का पालन करना होगा और परिवार से अनुमति लेनी होगी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com