UK Ireland Train: ब्रिटेन और आयरलैंड को जोड़ने वाला 1190 किलोमीटर लंबा हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट 'द लूप' एक बार फिर चर्चा में है. दावा है कि यह ट्रेन 480 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी और 9 बड़े शहरों को जोड़ेगी.
ये भी पढ़ें:-धूप आती है इसलिए रेंट 80 हजार…बेंगलुरु रेंट विवाद, क्या अब धूप के भी लगेंगे पैसे?
क्या है 'द लूप' प्रोजेक्ट (What Is The Loop Project)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हाई स्पीड लाइन वेल्स, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और आयरलैंड को जोड़ेगी. करीब 740 मील यानी 1190 किमी लंबा यह रूट डबलिन, बेलफास्ट, ग्लासगो जैसे शहरों को कनेक्ट करेगा. अगर प्रोजेक्ट शुरू होता है तो यह ब्रिटेन की तीसरी हाई स्पीड रेल लाइन होगी. पहली लाइन 2003 में लंदन को चैनल टनल से जोड़ चुकी है, जबकि दूसरी पर काम जारी है.
Proposals for a high-speed rail loop that would link nine urban centres across Great Britain and Ireland have been put forward by RIBA President Chris Williamson. The so-called ‘Northern Loop' would create a ‘dispersed but connected' global city of around ten million people.… pic.twitter.com/IKbh9jpC9x
— The B1M (@TheB1M) February 8, 2026
480 किमी प्रति घंटा की रफ्तार (Top Speed of 480 Kmph)
बताया जा रहा है कि यह ट्रेन करीब 330 मील यानी 480 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ेगी. यात्रियों को हर 5 मिनट में ट्रेन मिलने की योजना है. एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचने में सिर्फ 90 मिनट लग सकते हैं. अगर इसी स्पीड की ट्रेन भारत में हो, तो दिल्ली से कानपुर का सफर करीब एक घंटे में पूरा हो सकता है. यही वजह है कि यह प्रोजेक्ट लोगों में हैरत और उम्मीद दोनों जगा रहा है.

टूरिज्म और अर्थव्यवस्था पर असर (Impact on Tourism and Economy)
करीब 21 साल पहले इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आया था, लेकिन राजनीतिक समर्थन ना मिलने से अटका रहा. अब इसे उत्तरी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के नजरिये से देखा जा रहा है. पहाड़ियों और खूबसूरत इलाकों से गुजरने वाली यह ट्रेन टूरिज्म को भी बढ़ावा दे सकती है. 'द लूप' सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि रफ्तार और विकास की नई सोच है. अगर इसे हरी झंडी मिलती है, तो यूके और आयरलैंड के बीच सफर का अंदाज पूरी तरह बदल सकता है.
ये भी पढ़ें:-मौत के बाद क्या होता है? रिसर्च में डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं