विज्ञापन

फैक्ट्री वर्कर है ये एआई रोबोट, कंप्रेसर में प्रेशर कम हो या पैनल में गड़बड़ी तुरंत होता है एक्टिव

भारत मंडपम के एक कोने में कुर्सी पर कोई खामोशी से बैठा था. लोग गुजर रहे थे, नजर डाल रहे थे, फिर ठहर जा रहे थे. कुछ तो मुस्कुरा रहे थे, कुछ हैरान...जब पता चला कि ये कोई इंसान नहीं बल्कि रोबोट है, तो माहौल में एक अलग सी सरगोशी फैल गई.

फैक्ट्री वर्कर है ये एआई रोबोट, कंप्रेसर में प्रेशर कम हो या पैनल में गड़बड़ी तुरंत होता है एक्टिव
Qualcomm का ह्यूमनॉइड रोबोट, डांस और बात दोनों में माहिर

AI Impact Summit 2026 के दौरान मशहूर कंपनी Qualcomm का K1 रोबोट खास आकर्षण बना हुआ है. करीब 95 सेमी लंबा यह ह्यूमनाइज्ड AI रोबोट भारत मंडपम के पवेलियन में कुर्सी पर आराम करता नजर आया, लेकिन इसकी तकनीक बेहद एडवांस है. Qualcomm K1 robot को खास तौर पर उन्नत robotics education के लिए विकसित किया गया है. यह 22 डिग्री फ्रीडम यानी 22 degrees of freedom के साथ आता है, जिससे इसके मूवमेंट इंसानों जैसे लचीले और नेचुरल लगते हैं.

मोशन कंट्रोल से डांस और बातचीत (motion control system robot)

K1 रोबोट motion control system से लैस है और Python, C++ जैसे प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है. यही वजह है कि यह रोबोट न सिर्फ चल सकता है, बल्कि डांस कर सकता है और लोगों से बातचीत भी कर सकता है. समिट में मौजूद लोग इसके साथ तस्वीरें लेते और सवाल पूछते नजर आए.

ये भी पढ़ें:-AI समिट में खूब लुभा रहा रोबोटिक डॉग, निपटा सकता है सेना के लिए निगरानी जैसे काम

शिक्षा और रिसर्च में नई उम्मीद (Qualcomm Showcases Innovation at Bharat Mandapam)

विशेषज्ञों का मानना है कि Qualcomm K1 humanoid robot आने वाले समय में रोबोटिक्स की पढ़ाई और रिसर्च के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. 22 degree freedom robot होने की वजह से स्टूडेंट्स को असली दुनिया जैसा अनुभव मिल सकता है. AI Impact Summit 2026 में K1 रोबोट की मौजूदगी यह दिखाती है कि भारत अब एडवांस रोबोटिक्स और एआई इनोवेशन में तेजी से आगे बढ़ रहा है. Qualcomm का K1 रोबोट सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि भविष्य की झलक है. Bharat Mandapam में इसकी मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि AI और robotics अब किताबों से निकल कर हमारे सामने जीती जागती हकीकत बन चुके हैं.

ये भी पढ़ें:-AI समिट में दिखी TCS की करामाती कार, ड्राइवर की तबीयत बिगड़े तो खुद संभाल लेगी स्टीयरिंग
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com