विज्ञापन

AI समिट में दिखी TCS की करामाती कार, ड्राइवर की तबीयत बिगड़े तो खुद संभाल लेगी स्टीयरिंग

भीड़ के बीच एक चमकती हुई कार, लोग रुक कर देख रहे थे. कोई डिजाइन की बात कर रहा था, कोई तकनीक की, लेकिन असली हैरानी तब हुई जब पता चला कि ये कार सिर्फ चलती नहीं, समझती भी है.

AI समिट में दिखी TCS की करामाती कार, ड्राइवर की तबीयत बिगड़े तो खुद संभाल लेगी स्टीयरिंग
AI Level 5 तकनीक से लैस TCS कार, Tesla को मिली नई चुनौती

AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit 2026 में जहां दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां अपनी ताकत दिखा रही हैं, वहीं Tata Consultancy Services यानी TCS की लैब कार खास चर्चा में है. बताया जा रहा है कि यह कार AI Level 5 तकनीक से लैस है, जबकि मशहूर Tesla की कारें अभी Level 4 तक सीमित हैं. इस AI Level 5 सिस्टम का मतलब है कि कार पूरी तरह ऑटोनॉमस मोड में खुद फैसले ले सकती है. यही वजह है कि AI summit Delhi में यह मॉडल आकर्षण का मरकज बना हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

AI Impact Summit में छाई TCS की स्मार्ट कार (TCS Smart Car Shines at AI Impact Summit)

TCS के प्रतिनिधि अभिषेक के मुताबिक यह कार फेस रीडिंग सिस्टम से लैस है. ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति के चेहरे के हाव भाव से सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है. अगर ड्राइवर को नींद आने लगे तो सीट हल्का हिलाकर उसे जगा देती है.

अगर किसी की तबीयत अचानक खराब हो जाए या ड्राइवर को हार्ट अटैक जैसा खतरा हो, तो कार खुद सेफ्टी लेन या पार्किंग में खड़ी हो सकती है. फॉग जैसी खराब विजिबिलिटी में भी यह कार एडवांस राडार सेंसर के जरिए रास्ता पहचान कर सुरक्षित चल सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

दुनिया की कार कंपनियों को AI सपोर्ट (AI Support for Global Auto Brands)

TCS का दावा है कि वह दुनिया की बड़ी कार कंपनियों को AI technology मुहैया करा रही है. भारत अब सिर्फ सॉफ्टवेयर सर्विस तक सीमित नहीं, बल्कि एडवांस ऑटोमोबाइल AI टेक्नोलॉजी में भी अपनी दावेदारी पेश कर रहा है. AI Impact Summit 2026 में TCS की लैब कार ने यह साबित कर दिया कि भारतीय टेक कंपनियां अब ग्लोबल रेस में पीछे नहीं हैं. Tesla से तुलना हो या AI Level 5 की बात, भारत का नाम अब इस सफर में पूरे एतमाद के साथ लिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-भारत मंडपम में AI का जलवा, रोबोट डॉग से लेकर...खुद से चलती कार को एक टक देखते रह गई दुनिया

लेखक के बारे में
img
रवीश रंजन शुक्ला
Senior Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI Impact Summit 2026, TCS AI Level 5 Car, Tesla Vs TCS, Autonomous Car India, AI Level 5 Technology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com