विज्ञापन

3 लाख की सैलरी, 1 लाख की SIP और शादी का फंड, 2 लाख से ज्यादा तो खर्च कर देती है यह डेटा इंजीनियर

चमकती सिटी, हाई पैकेज वाली नौकरी और सोशल मीडिया पर एक बेबाक खुलासा. जब ज्यादातर लोग अपनी सैलरी छिपाते हैं, तब एक युवती ने खुलेआम बता दिया कि वह हर महीने कितना कमाती है और कहां खर्च करती है. यही अंदाज अब वायरल हो रहा है.

3 लाख की सैलरी, 1 लाख की SIP और शादी का फंड, 2 लाख से ज्यादा तो खर्च कर देती है यह डेटा इंजीनियर
बेंगलुरु की इंजीनियर ने बताया कैसे बनता है 3 लाख का महीना प्लान

Data Engineer Salary Breakdown: बेंगलुरु की एक डेटा इंजीनियर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इंस्टाग्राम हैंडल @thinking.mori पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने अपनी मासिक वेतन और खर्च का पूरा हिसाब किताब बताया. उनके मुताबिक, वह हर महीने 3 लाख रुपये सैलरी कमाती हैं और करीब 2.12 लाख रुपये खर्च कर देती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

किराया और बेसिक खर्च (Rent and Basic Expenses)

उन्होंने बताया कि उनका हाउस रेंट 20,000 रुपये है, जिसमें बिजली, पानी और वाई फाई शामिल है. घरेलू सहायिका को 5,000 रुपये देती हैं. यानी कुल 25,000 रुपये में उनके बेसिक खर्च पूरे हो जाते हैं. इसके अलावा वह अपने माता-पिता के लिए खरीदे गए फ्लैट की EMI 30,000 रुपये हर महीने भरती हैं. उनका कहना है कि मकान भले देनदारी हो, लेकिन यह उनके लिए जज्बाती फैसला है.

रोजमर्रा और लाइफस्टाइल खर्च (Daily and Lifestyle Spending)

ग्रोसरी पर करीब 8,000 रुपये और बाहर खाने पर 2,000 रुपये खर्च होते हैं. खुद की देखभाल, स्किनकेयर, गिफ्ट और विटामिन पर 5,000 रुपये तक खर्च हो जाते हैं. जिम और पर्सनल ट्रेनर की फीस 12,000 रुपये है. नेटफ्लिक्स और एप्पल टीवी जैसे सब्सक्रिप्शन पर करीब 300 रुपये जाती है.

निवेश में अनुशासन (Disciplined Investment Plan)

सबसे दिलचस्प बात उनका investment plan है. वह हर महीने l लाख रुपये SIP investment में डालती हैं. उनका emergency fund पहले से तैयार है, इसलिए फिलहाल उसमें पैसा नहीं डाल रहीं. कभी कभार सोने में भी निवेश करती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि 2025 में travel expenses पर 7 lakh rupees खर्च किए. साथ ही शादी के लिए अलग fund बनाने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें:-10 महीने की बच्ची बनी सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर, जाते जाते कई जिंदगियां रोशन कर गई

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com