विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2018

आपदा से बचने के लिए China ने लॉन्च किया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह

चीन ने पृथ्वी अवलोकन हाई-रिजोल्यूशनउपग्रह परियोजना के तहत मंगलवार को ऑप्टिकल रिमोट सेंसिंग उपग्रह गाओफेन-11 लॉन्च किया.

आपदा से बचने के लिए China ने लॉन्च किया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह
चीन ने पृथ्वी अवलोकन हाई-रिजोल्यूशनउपग्रह परियोजना के तहत मंगलवार को ऑप्टिकल रिमोट सेंसिंग उपग्रह गाओफेन-11 लॉन्च किया. यह उपग्रह चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड परियोजना में मदद करेगा. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गाओफेन-11 उपग्रह को ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च 4बी रॉकेट के जरिए सुबह 11 बजे लॉन्च किया गया.  

Mars Coming Close To Earth: 15 साल बाद पृथ्वी के सबसे करीब मंगल ग्रह, देखें LIVE

यह लॉन्ग मार्च रॉकेट श्रृंखला का 282वां मिशन था. उपग्रह का इस्तेमाल भूमि सर्वेक्षण, शहरी योजना, सड़क नेटवर्क डिजाइन, कृषि और प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए किया जाएगा. इससे प्राप्त होने वाली जानकारी बेल्ट एंड रोड पहल के लिए भी इस्तेमाल की जाएगी.

(इनपुट-आईएएनएस)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Earth Observation Satellite, China Launches Satellite
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com