विज्ञापन

चीन में 'हेलो' बोलने वाले अनजान शख्स से बच्चे को हो गया प्यार, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर जीता दिल

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर टायु ने 1 मिनट 6 सेकंड का यह वीडियो मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 14 मिलियन लोग देख चुके हैं.

चीन में 'हेलो' बोलने वाले अनजान शख्स से बच्चे को हो गया प्यार, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर जीता दिल
हेलो बोलने वाले शख्स को अपने साथ ले जाने की जिद्द करने लगा बच्चा.
Instagram@tayumabroad

Viral Video: चीन घूम रहे एक शख्स ने जब सामने से आ रही अनजान महिला और उसके बेटे को 'हेलो' बोला, तो उनकी कहानी वायरल हो गई. बच्चे ने पहले उस शख्स को जमीन पर एक पत्ता उठाकर दिया और फिर जाकर उसकी टांगों से लिपट गया. यह देखकर उस शख्स ने नीचे बैठकर उसे प्यार किया और फिर आगे बढ़ने लगा. लेकिन जैसे ही वो शख्स कुछ कदम दूर गया, वो बच्चा रोने लगा और दौड़ते हुए वापस उस शख्स से लिपट गया.

कपड़े पकड़कर कहा- 'घर चल'

दूर खड़ी बच्चे की मां यह नजारा देखकर हैरान रह गई. इसके बाद वो दोनों के पास आईं और 'भैया को बाय बोलो' कहकर अपने बेटे को समझाने लगी. लेकिन बच्चा नहीं माना. वो उस शख्स के कपड़े पकड़कर खींचने लगा. यह देखकर ऐसा लगा रहा था मानो जैसे वो कहना चाह रहा हो कि तुम मेरे साथ चलो. बच्चे का यह प्यार देखकर वो शख्स कुछ देर वहीं उसके साथ खेलने लगा. लेकिन फिर जैसे ही वो वहां से जाना चाहे, वही कहानी रिपीट हो जाए.

'तुम इसे बहुत पसंद आ गए हो'

करीब 3 से 4 बार जब ऐसा ही हुआ, तो बच्चे की मां ने कहा, तुम इसे बहुत पसंद आ गए हो. ये तुम्हें अपने साथ घर ले जाना चाहता है. यह सुनकर शख्स हल्का मुस्काराते हुए अजीब से एक्सप्रेसशन्स देने लगा, मानो जैसे उसे हेलो बोलने का पछतावा हो रहा हो. हालांकि एक बार फिर कोशिश करने पर बच्चे ने उसे शख्स के कपड़े छोड़ दिए और उसे अपनी मंजिल की तरफ खुशी-खुशी जाने दिया.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया कमेंट्स में लोगों ने लुटाया प्यार

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को 14 मिलियन लोग देख चुके हैं. 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि 6 हजार लोगों ने इस पर कमेंट करके अपना-अपना रिएक्शन्स भी दर्ज कराया है.

एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत ही प्यारा और मनमोहक वीडियो है. चीन में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है. मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि वहां का समाज बहुत सुरक्षित और खुला है. अगर बच्चे सार्वजनिक जगह पर हों, तो जरूरत पड़ने पर हर कोई उनकी देखभाल में मदद करता है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'तुम उस प्यारे से बच्चे से दूर कैसे भाग सकते हो? मैं तुम्हारी जगह होती तो यह देखकर रो ही पड़ती.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'उसने तुम्हें अपना मान लिया है. अपने नए छोटे भाई के साथ जाओ.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'ये बच्चा अपनी मां से कह रहा है कि या तो बड़े भैया हमारे साथ हमारे घर आएगा, या फिर मैं उसके साथ चला जाऊंगा.'

यह भी पढ़ें:- कद सिर्फ 2 फीट, कीमत 1 करोड़! पुष्कर मेले की नन्ही स्टार रही दुनिया की 'सबसे छोटी भैंस' पिंकी

यह भी पढ़ें:- ट्रेन लेट होने की वजह से छूट गई फ्लाइट, अब जम्मू के कपल को 63000 रुपये का हर्जाना देगा भारतीय रेलवे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Toddler, Viral Video, Cute Interaction, Chinese Content Creator
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com